पेले को अस्पताल से मिली छुट्टी, जल्दी लौटेंगे ब्राजील
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पेरिस : महान फुटबॉलर पेले को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह जल्दी ही ब्राजील लौटेंगे. इससे पहले नेमार ने यहां उनसे अस्पताल में मुलाकात की. पेरिस सेंट जर्मेन के स्टार फुटबॉलर ने इंस्टाग्राम पर पेले के साथ अपनी तस्वीर भी डाली. पेले ने ब्राजीली समाचार वेबसाइट ग्लोबो स्पोर्ट पर जारी बयान में […]
विज्ञापन
पेरिस : महान फुटबॉलर पेले को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह जल्दी ही ब्राजील लौटेंगे. इससे पहले नेमार ने यहां उनसे अस्पताल में मुलाकात की. पेरिस सेंट जर्मेन के स्टार फुटबॉलर ने इंस्टाग्राम पर पेले के साथ अपनी तस्वीर भी डाली.
पेले ने ब्राजीली समाचार वेबसाइट ग्लोबो स्पोर्ट पर जारी बयान में कहा, मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं. यहां अस्पताल में भी सभी ने मेरा बहुत ध्यान रखा. मैं जल्दी ही घर लौटूंगा. तीन बार के विश्व कप विजेता पेले को मूत्राशय में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










