ePaper

आईपीएल में शर्मनाक हार के बाद बोले राजस्‍थान के कप्‍तान रहाणे - अभी घबराने की जरूरत नहीं

Updated at : 08 Apr 2019 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
आईपीएल में शर्मनाक हार के बाद बोले राजस्‍थान के कप्‍तान रहाणे - अभी घबराने की जरूरत नहीं

जयपुर : राजस्थान रायल्स भले ही मौजूदा आईपीएल में पांच में से चार मैच हार गई हो लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे का मानना है कि अभी घबराने की कोई जरूरत नहीं है. राजस्थान रायल्स को 20 ओवर में तीन विकेट पर 139 रन पर रोकने के बाद केकेआर ने 6.1 ओवर बाकी रहते लक्ष्य हासिल […]

विज्ञापन

जयपुर : राजस्थान रायल्स भले ही मौजूदा आईपीएल में पांच में से चार मैच हार गई हो लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे का मानना है कि अभी घबराने की कोई जरूरत नहीं है. राजस्थान रायल्स को 20 ओवर में तीन विकेट पर 139 रन पर रोकने के बाद केकेआर ने 6.1 ओवर बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.

रहाणे ने मैच के बाद कहा , मुझे नहीं लगता कि अभी घबराने की कोई जरूरत है. हमने पांच मैचों में से एक में ही बुरी पराजय झेली है. हमने पिछले चार मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया जिनमें से तीन हम जीत सकते थे.

उन्होंने कहा, जब आप हार रहे हैं तो जरूरत से ज्यादा सोचने लगते हैं. जीतने की दशा में उन चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते. उन्होंने कहा , अभी बहुत देर नहीं हुई है. यदि हम बेहतर प्रदर्शन कर सके तो नतीजे खुद ब खुद मिलेंगे.

इसे भी पढ़ें…

जीत के बाद बोले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक, हमें और बेहतर प्रदर्शन करना है

रहाणे ने कहा , हमें गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते समय अपनी रणनीति पर अमल करना होगा. टी20 क्रिकेट में जोखिम लेना अहम है और खिलाड़ियों को अपने पर भरोसा रखना होता है. यह किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरी टीम का काम है. हम एक टीम के रूप में हारते और जीतते हैं. हमें एक टीम के रूप में बेहतर प्रदर्शन करना है.

इसे भी पढ़ें…

#IPL2019 : आरसीबी की लगातार छठी हार, दिल्ली की जीत में चमके रबादा और अय्यर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola