FIFA WC:मेस्सी और नेमार में गोल्डन बूट की जंग

रियो दि जिनेरियो: अर्जेंटीना के लिये अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने का कलंक इस विश्व कप में पूरी तरह धोते हुए लियोनेल मेस्सी ने तीन मैचों में चार गोल करके खुद को ‘गोल्डन बूट’ की दौड में तो शामिल कर लिया लेकिन वहां उनका मुकाबला किसी और से नहीं बल्कि शानदार फार्म में चल रहे […]
रियो दि जिनेरियो: अर्जेंटीना के लिये अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने का कलंक इस विश्व कप में पूरी तरह धोते हुए लियोनेल मेस्सी ने तीन मैचों में चार गोल करके खुद को ‘गोल्डन बूट’ की दौड में तो शामिल कर लिया लेकिन वहां उनका मुकाबला किसी और से नहीं बल्कि शानदार फार्म में चल रहे ब्राजील के पोस्टर ब्वाय नेमार से होगा.
फुटबाल को मजहब मानने वाले दोनों दक्षिण अमेरिकी देशों को 13 जुलाई को ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच खिताबी मुकाबले की उम्मीद है. यह इसलिये भी मुमकिन लग रहा है कि दोनों दिग्गज टीमें विपरीत ड्रा में हैं. महानतम फुटबालरों की जमात में शामिल होने जा रहे मेस्सी ने अब तक तीनों मैचों में मैन आफ द मैच का पुरस्कार जीता है. बोस्निया के खिलाफ उन्होंने अकेले दम पर बेहतरीन गोल किया तो ईरान के खिलाफ इंजुरी टाइम में विजयी गोल दागा. नाइजीरिया के खिलाफ उन्होंने दो गोल करके इस आलोचना को झुठला दिया कि वह अपेक्षाओं का बोझ नहीं सह सकते.
अब अंतिम 16 में मेस्सी एंड कंपनी का सामना मंगलवार को स्विटजरलैंड से होगा. दूसरी ओर ब्राजील की टक्कर शनिवार को चिली से होगी. मेस्सी की तरह ही नेमार पर भी अपेक्षाओं का भारी दबाव था जिसने क्रोएशिया के खिलाफ पहले ही मैच में दो गोल करके अपने तेवर जाहिर कर दिये थे. इसके बाद कैमरुन के खिलाफ मिली जीत में फिर दो गोल किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




