पेनाल्टी पर दागे गोल से ग्रीस प्री क्वार्टर फाइनल में

फोर्टालेजा (ब्राजील) : जॉर्जियोस समारास के इंजरी टाइम में पेनाल्टी पर दागे गोल की मदद से ग्रीस ने मंगलवार देर रात यहां आइवरी कोस्ट को 2-1 से हरा कर विश्व कप के दूसरे दौर में प्रवेश किया. रैफरी ने आइवरी कोस्ट के स्थानापन्न खिलाड़ी जियोवानी सियो को बॉक्स में समारास को रोकने के लिए जिम्मेदार […]
फोर्टालेजा (ब्राजील) : जॉर्जियोस समारास के इंजरी टाइम में पेनाल्टी पर दागे गोल की मदद से ग्रीस ने मंगलवार देर रात यहां आइवरी कोस्ट को 2-1 से हरा कर विश्व कप के दूसरे दौर में प्रवेश किया. रैफरी ने आइवरी कोस्ट के स्थानापन्न खिलाड़ी जियोवानी सियो को बॉक्स में समारास को रोकने के लिए जिम्मेदार ठहराया और ग्रीस को पेनाल्टी दी.
समारास ने इसके बाद आसानी से पेनाल्टी को गोल में बदल कर अपनी टीम को जीत और अगले दौर में जगह दिलायी. आइवरी कोस्ट की टीम इस हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गयी. टीम को नॉकआउट में जगह बनाने के लिए कम से कम मैच ड्रॉ कराने की जरूरत थी. ग्रीस की टीम अपने पिछले दो मैचों में गोल करने में विफल रही थी, लेकिन इस जीत से वह ग्रुप सी में चार अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




