फीफा विश्व कप: फ्रेड ने गोल का श्रेय मूंछों को दिया

Updated at : 24 Jun 2014 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
फीफा विश्व कप: फ्रेड ने गोल का श्रेय मूंछों को दिया

ब्रासीलिया (ब्राजील) : ब्राजील के स्ट्राइकर फ्रेड कैमरुन के खिलाफ अंतिम लीग मैच में आखिरकार गोल करने में सफल रहे और उन्‍होंने इस गोल का श्रेय अपनी मूंछों को दिया. ब्राजील ने कल कैमरुन को 4-1 से हराया और काफी आलोचनाओं के शिकार फ्रेड ने 49वें मिनट में हेडर से अपनी टीम की ओर से […]

विज्ञापन

ब्रासीलिया (ब्राजील) : ब्राजील के स्ट्राइकर फ्रेड कैमरुन के खिलाफ अंतिम लीग मैच में आखिरकार गोल करने में सफल रहे और उन्‍होंने इस गोल का श्रेय अपनी मूंछों को दिया. ब्राजील ने कल कैमरुन को 4-1 से हराया और काफी आलोचनाओं के शिकार फ्रेड ने 49वें मिनट में हेडर से अपनी टीम की ओर से तीसरा गोल किया जिसकी मदद से मेजबान टीम दूसरे दौर में प्रवेश कर गई.

फ्रेड ने कहा, जैसा कि दिख रहा है, यह अतुलनीय था. गेंद तेजी से मेरे पास आई और मेरी मूंछों से आकर टकरायी. इसलिए यह मूंछों का गोल था. उनकी टीम के साथी नेमार ने कहा कि उन्‍होंने फ्रेड को सलाह दी थी कि वह अपनी मूंछें नहीं काटें और भविष्यवाणी की थी कि मूंछों से उन्हें फायदा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola