सीनियर महिला हॉकी टीम के कैंप में झारखंड की तीन खिलाड़ियों का चयन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड हॉकी के लिए खुशखबरी है. सीनियर महिला हॉकी टीम के कैंप में झारखंड की तीन खिलाड़ियों निक्की प्रधान, सोनल मिंज और सलीमा टेटे का चयन हुआ है. सीनियर महिला हॉकी टीम का कैंप बेंगलुरू में चार जनवरी से 23 जनवरी तक आयोजित किया गया है. इस कैंप में झारखंड की तीन खिलाड़ियों […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड हॉकी के लिए खुशखबरी है. सीनियर महिला हॉकी टीम के कैंप में झारखंड की तीन खिलाड़ियों निक्की प्रधान, सोनल मिंज और सलीमा टेटे का चयन हुआ है. सीनियर महिला हॉकी टीम का कैंप बेंगलुरू में चार जनवरी से 23 जनवरी तक आयोजित किया गया है.
इस कैंप में झारखंड की तीन खिलाड़ियों का चयन होने पर प्रदेश हॉकी के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी है. साथ ही पूर्व हॉकी खिलाड़ी असुंता लकड़ा ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी.
इससे पहले हॉकी इंडिया ने बेंगलौर में 12 से 30 नवंबर तक आयोजित राष्ट्रीय कैंप के लिए भी झारखंड से इन तीन महिला खिलाड़ियों का चयन किया था. इन तीनों का चयन झारखंड के लिए गर्व की बात है. सलीमा टेटे सिमडेगा जिला की रहने वाली है निक्की प्रधान खूंटी तथा सोनल मिंज गुमला जिला की है. इन तीनों जगहों पर हॉकी खूब खेली जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










