फीफा वर्ल्ड रैंकिंग फ्रांस को पछाड़कर बेल्जियम नंबर वन

पेरिस : बेल्जियम ने गुरुवार को फीफा द्वारा जारी में विश्व चैम्पियन फ्रांस को पछाड़कर साल का अंत शीर्ष पर रहकर किया. बेल्जियम को विश्व कप सेमीफाइनल में फ्रांस से पराजय झेलनी पड़ी थी, लेकिन टीम ने अब डिडिएर डेस्चैम्प्स की टीम को एक रैंकिंग अंक से पछाड़ दिया. बेल्जियम के फीफा की गणना के […]
पेरिस : बेल्जियम ने गुरुवार को फीफा द्वारा जारी में विश्व चैम्पियन फ्रांस को पछाड़कर साल का अंत शीर्ष पर रहकर किया. बेल्जियम को विश्व कप सेमीफाइनल में फ्रांस से पराजय झेलनी पड़ी थी, लेकिन टीम ने अब डिडिएर डेस्चैम्प्स की टीम को एक रैंकिंग अंक से पछाड़ दिया.
बेल्जियम के फीफा की गणना के अनुसार 1,727 अंक हैं, जबकि फ्रांस के 1,726 अंक हैं. ब्राजील की टीम 1,676 अंक से तीसरे स्थान पर है. फीफा ने अपनी वेबसाइट पर लिखा कि फ्रांस किसी अन्य देश की तुलना में दिसंबर 2017 के बाद सबसे ज्यादा अंक जुटाकर 2018 में शानदार प्रदर्शन के बाद वर्ष की सबसे लंबी छलांग लगाने (बेस्ट मूवर) वाली टीम रही.
पिछले साल क्रिसमस पर टीम नौंवी रैंकिंग पर काबिज थी. विश्व फुटबॉल की संचालन संस्था ने लिखा की यूरोप और एशिया ने अफ्रीका को पछाड़कर शीर्ष 50 में स्थान हासिल किये. कोसोवो ने 46 पायदान की छलांग लगाकर 131वें स्थान पर पहुंच गयी.
शीर्ष दस टीमें इस प्रकार हैं : 1 बेल्जियम, 2 फ्रांस, 3 ब्राजील, 4 क्रोएशिया, 5 इंग्लैंड, 6 पुर्तगाल, 7 उरूग्वे, 8 स्विट्जरलैंड, 9 स्पेन और 10 डेनमार्क.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




