...और ब्राजील के मैच का पहला हाफ नहीं देख सके पेले

Updated at : 18 Jun 2014 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
...और ब्राजील के मैच का पहला हाफ नहीं देख सके पेले

साओ पाउलो : ब्राजील के महान फुटबालर पेले भारी ट्रैफिक जाम के कारण मैक्सिको के खिलाफ कल अपनी टीम के विश्व कप मैच का पहला हाफ नहीं देख सके. यह मैच गोलरहित ड्रा रहा. सांतोस से साओ पाउलो आ रहे पेले ने कहा ,‘‘ मैने पहला हाफ कार में रेडियो पर सुना. इतना ट्रैफिक था […]

विज्ञापन

साओ पाउलो : ब्राजील के महान फुटबालर पेले भारी ट्रैफिक जाम के कारण मैक्सिको के खिलाफ कल अपनी टीम के विश्व कप मैच का पहला हाफ नहीं देख सके. यह मैच गोलरहित ड्रा रहा. सांतोस से साओ पाउलो आ रहे पेले ने कहा ,‘‘ मैने पहला हाफ कार में रेडियो पर सुना. इतना ट्रैफिक था कि कार आगे ही नहीं बढ पा रही थी.’’

उन्होंने ग्लोबो टीवी से कहा ,‘‘यह दूसरी बार हुआ है कि मैने ब्राजील का विश्व कप मैच रेडियो पर सुना. 1950 में ऐसा हुआ था और अब.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ टीम खराब नहीं खेली. बस जीत दर्ज नहीं कर सकी. विश्व कप के मैच आसान नहीं होते. खिलाडियों को सकारात्मक सोच के साथ उतरना होगा. हम फाइनल खेलेंगे.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola