फीफा विश्व कप: नहीं चले रोनाल्डो, जर्मनी ने पुर्तगाल को 4-0 से हराया

Updated at : 17 Jun 2014 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
फीफा विश्व कप: नहीं चले रोनाल्डो, जर्मनी ने पुर्तगाल को 4-0 से हराया

जर्मन स्टार थॉमस मूलर ने किये तीन गोल, नहीं चले क्रिस्टियानो रोनाल्डो सल्वाडोर (ब्राजील) : थॉमस मूलर के तीन गोल की बदौलत तीन बार के पूर्व चैंपियन जर्मनी ने फीफा विश्व कप के ग्रुप जी के एकतरफा मुकाबले में सोमवार को यहां 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे पुर्तगाल को 4-0 से हरा कर अपने […]

विज्ञापन

जर्मन स्टार थॉमस मूलर ने किये तीन गोल, नहीं चले क्रिस्टियानो रोनाल्डो

सल्वाडोर (ब्राजील) : थॉमस मूलर के तीन गोल की बदौलत तीन बार के पूर्व चैंपियन जर्मनी ने फीफा विश्व कप के ग्रुप जी के एकतरफा मुकाबले में सोमवार को यहां 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे पुर्तगाल को 4-0 से हरा कर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की.

undefined

विश्व कप में 100वां मैच खेल रहे जर्मनी की ओर से फीफा के वर्ष 2010 विश्व कप के गोल्डन बूट विजेता मूलर ने 12वें मिनट में पेनाल्टी को गोल में बदलने के अलावा पहले हाफ के इंजुरी टाइम और 78वें मिनट में गोल दागे. टीम की ओर से चौथा गोल मैट ह्यूमेल्स ने 32वें मिनट में किया.

undefined

कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो घुटने की चोट से उबरने के बाद इस मैच में खेले थे, लेकिन उनकी मौजूदगी भी दुनिया की चौथे नंबर की टीम पुर्तगाल को बड़ी हार से नहीं बचा पायी.

undefined

दर्शकों के बीच अपने देश की चांसलर एंजेला मर्केल की मौजूदगी के बीच दुनिया की दूसरे नंबर की टीम जर्मनी ने कौशल और ताकत का शानदार नजारा पेश किया और टीम पूरे मैच में हावी रही. जर्मनी के आगे पुर्तगाल के खिलाड़ी अधिकांश समय बेबस ही नजर आये. दोनों ही टीमों ने मैच में तेज शुरुआत की, जिससे रोमांचक फुटबॉल का नजारा देखने को मिला.

https://www.youtube.com/watch?v=CGohgFc021w
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola