मैसी के जलवे से अर्जेटीना जीता

रियो डि जनेरो (ब्राजील) : स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी के दूसरे विश्व कप गोल से अर्जेंटीना ने बोसनिया-हर्सेगोविना पर 2-1 की करीबी जीत से शुरुआत की, जबकि विपक्षी टीम ने अपने पदार्पण में प्रभावित किया. मेसी ने 65वें मिनट में गोंजालो हिगुएन के पास पर दो डिफेंडरों को छकाते हुए बायें पैर से गोल कर […]
रियो डि जनेरो (ब्राजील) : स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी के दूसरे विश्व कप गोल से अर्जेंटीना ने बोसनिया-हर्सेगोविना पर 2-1 की करीबी जीत से शुरुआत की, जबकि विपक्षी टीम ने अपने पदार्पण में प्रभावित किया. मेसी ने 65वें मिनट में गोंजालो हिगुएन के पास पर दो डिफेंडरों को छकाते हुए बायें पैर से गोल कर 78,800 लोगों की क्षमतावाले स्टेडियम में अर्जेंटीनी प्रशंसकों को खुशियां मनाने का मौका दिया.
गेंद नेट में पहुंचने से पहले बायें पोस्ट से टकरायी थी, जिससे अर्जेंटीना की बढ़त दोगुनी हो गयी. इस 26 वर्षीय स्टार फुटबॉलर का विश्व कप फुटबॉल में यह दूसरा गोल है. उन्हें इसे हासिल करने में आठ साल और 623 मिनट लगे. उन्होंने पहला गोल 2006 में सर्बिया मोंटेनेग्रो के खिलाफ किया था. बोसनिया के लिए अच्छी शुरुआत नहीं हुई, उसने सीड कोलासिनाच द्वारा आत्मघाती गोल से अर्जेटीना को 1-0 से आगे कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




