कोमा से बाहर आये शूमाकर

परिसः सात बार फार्मूलावन चैम्पियनशिप अपने नाम कर चुके माइकल शूमाकर ने मौत को मात देकर कोमा से बाहर आ गये हैं उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गयी है. इसकी जानकारी शूमाकर के परिवारवालों ने दी है. यह जानकारी बीबीसी के ट्वीटर पर भी दी गयी है. प्रशंसकों से दूर रहेंगे शूमाकर हालांकि इस […]
परिसः सात बार फार्मूलावन चैम्पियनशिप अपने नाम कर चुके माइकल शूमाकर ने मौत को मात देकर कोमा से बाहर आ गये हैं उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गयी है. इसकी जानकारी शूमाकर के परिवारवालों ने दी है. यह जानकारी बीबीसी के ट्वीटर पर भी दी गयी है.
प्रशंसकों से दूर रहेंगे शूमाकर
हालांकि इस विषय पर अभी विस्तार से जानकारी नहीं मिल पायी है. इस खबर के बाद ट्विटर पर प्रशंकों ने अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर करनी शुरू कर दी है. कई लोगों ने इस खबर को अच्छी खबर बताया तो किसी ने माना कि उनकी दुआ कबूल हो गयी है. हजारों लोग इस खबर रिट्विट कर चुके है. गौरतलब है कि शुमाकर फ्रांस में आल्प्स पर्वत पर स्कीइंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे.
F1 legend Michael Schumacher has left hospital and is no longer in a coma, his family says http://t.co/XpbMGVrC7b pic.twitter.com/qjcO82LML2
— BBC Breaking News (@BBCBreaking) June 16, 2014
मेरीबल रेजार्ट में दुर्घटनाग्रस्त हुए शुमाकर की हालत ग्रेनोबल अस्पताल में नाजुक बनी हुई थी. शुमाकर की तबियत को लेकर लगातार अफवाहों का बाजार गर्म था और उनके सेहत को लेकर लागातार तरह – तरह की खबरें आ रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




