विश्व कप में विदेशी प्रशंसक ने 200 डालर में खरीदी ‘बरसाती’

नटाल (ब्राजील) : ब्राजील के एक व्यक्ति ने फुटबाल विश्व कप में मेक्सिको और कैमरुन के बीच बारिश प्रभावित मैच के दौरान एक विदेशी प्रशंसक को 200 डालर में अपनी बरसाती बेच दी. वैसे इस बरसाती की वास्तविक कीमत मात्र 14 डालर थी. जोस हमबर्तो मार्टिन ने समाचार वेबसाइट ‘जी वन’ से कहा कि उसने […]
नटाल (ब्राजील) : ब्राजील के एक व्यक्ति ने फुटबाल विश्व कप में मेक्सिको और कैमरुन के बीच बारिश प्रभावित मैच के दौरान एक विदेशी प्रशंसक को 200 डालर में अपनी बरसाती बेच दी. वैसे इस बरसाती की वास्तविक कीमत मात्र 14 डालर थी.
जोस हमबर्तो मार्टिन ने समाचार वेबसाइट ‘जी वन’ से कहा कि उसने उत्तरपूर्वी शहर नटाल में स्टेडियम से बाहर मैच शुरु होने से एक घंटे पहले बारिश से बचने के लिए रेनकोट खरीदा था. वह अपनी महिला मित्र के साथ घूम ही रहा था कि एक महिला उनके पास आई और उसने इस बरसाती के बदले दो सौ डालर की राशि देने की पेशकश की.
नटाल में कारोबारी प्रबंधक मार्टिन (28) ने कहा, ‘‘मुङो लगा कि यह मजाक है और हम चलते रहे. लेकिन इसके बाद मैंने इस बारे में सोचा और वापस गया तथा उससे पूछा कि क्या वह गंभीर हैं. वह अपने हाथ में धन लेकर आई.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




