हॉकी इंडिया कैंप के लिए झारखंड से तीन खिलाड़ियों का चयन

Updated at : 09 Nov 2018 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
हॉकी इंडिया कैंप के लिए झारखंड से तीन खिलाड़ियों का चयन

रांची : हॉकी इंडिया ने बेंगलौर में 12 से 30 नवंबर तक आयोजित राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड से तीन महिला खिलाड़ियों का चयन किया है. इनमें निक्की प्रधान, गोलकीपर सोनल मिज और सलीमा टेटे का चयन हुआ है. यूथ ओलम्पिक में रजत पदक विजेता भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे का […]

विज्ञापन

रांची : हॉकी इंडिया ने बेंगलौर में 12 से 30 नवंबर तक आयोजित राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड से तीन महिला खिलाड़ियों का चयन किया है. इनमें निक्की प्रधान, गोलकीपर सोनल मिज और सलीमा टेटे का चयन हुआ है. यूथ ओलम्पिक में रजत पदक विजेता भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे का चुनाव सीनियर कैम्प के लिए पहली बार हुआ है.

इन तीनों का चयन झारखंड के लिए गर्व की बात है. यह हॉकी की तरफ झारखंड के बढ़ते कदम को दर्शा रहा है. इस तरह के फैसलों से उम्मीद जगी है कि 2020 के ओलम्पिक में झारखण्ड के 3-4 हॉकी खिलाड़ी खेलते हुए नजर आयेंगे. सलीमा टेटे सिमडेगा जिला की रहने वाली है निक्की प्रधान खूंटी तथा सोनल मिंज गुमला जिला की है. इन तीनों जगहों पर हॉकी खूब खेली जाती है.
इन तीनो खिलाड़ियो के चयन होने पर हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, ,महासचिव विजय शंकर सिंह,सीईओ रजनीस कुमार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद,उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी,उपेंद्र सिंह,असुंता लकड़ा,एलकेमिज,कोषाध्यक्ष आश्रिता लकड़ा,सँयुक्त सचिब माइकल लाल,संजीव झा,प्रतिमा बरवा,जयंत केरकेट्टा,धर्मेंद्र सिंह,संजय सिंह,अशोक भगत,दशरथ महतो,सुरेश महतो,सहित हॉकी झारखण्ड के समस्त पदाधिकारियो ने बधाई सहित पूरी टीम ने उन्हें बधाई दी है. इस फैसले से झारखंड के खिलाड़ियों का भी उत्साह बढ़ा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola