ePaper

#ProKabaddi: दबंग दिल्ली और गुजरात का मैच बराबरी पर छूटा

Updated at : 09 Oct 2018 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
#ProKabaddi: दबंग दिल्ली और गुजरात का मैच बराबरी पर छूटा

चेन्नई : दबंग दिल्ली और गुजरात फार्चूनजाइंट्स के बीच प्रो कबड्डी लीग का मैच का आज यहां 32-32 से बराबरी पर छूटा. दोनों टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी तथा एक दूसरे पर हावी होने का भरपूर प्रयास किया लेकिन किसी ने भी ढिलायी नहीं बरती. दिल्ली की तरफ से चंद्रन रंजीत ने […]

विज्ञापन

चेन्नई : दबंग दिल्ली और गुजरात फार्चूनजाइंट्स के बीच प्रो कबड्डी लीग का मैच का आज यहां 32-32 से बराबरी पर छूटा. दोनों टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी तथा एक दूसरे पर हावी होने का भरपूर प्रयास किया लेकिन किसी ने भी ढिलायी नहीं बरती.

दिल्ली की तरफ से चंद्रन रंजीत ने शानदार खेल दिखाया और नौ अंक बनाये. उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ रेडर चुना गया. गुजरात के सुनील कुमार को सर्वश्रेष्ठ रक्षक आंका गया. दिल्ली आखिरी एक मिनट तक एक अंक की बढ़त पर थी लेकिन गुजरात की टीम अंतिम क्षणों में यह अंक बनाकर मैच बराबर करने में सफल रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola