हॉकी एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी में टॉप की टीमों से भिड़ने के लिए तैयार भारत

Updated at : 08 Oct 2018 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
हॉकी एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी में टॉप की टीमों से भिड़ने के लिए तैयार भारत

मस्कट : गत चैंपियन भारत यहां 18 अक्टूबर से होने वाली एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी में खिताब के लिए महाद्वीप की शीर्ष टीमों से भिड़ेगा जिसमें एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक विजेता जापान, पाकिस्तान, मलेशिया और कोरिया भी शामिल हैं. नवीनतम विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज भारत टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही टीमों में […]

विज्ञापन

मस्कट : गत चैंपियन भारत यहां 18 अक्टूबर से होने वाली एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी में खिताब के लिए महाद्वीप की शीर्ष टीमों से भिड़ेगा जिसमें एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक विजेता जापान, पाकिस्तान, मलेशिया और कोरिया भी शामिल हैं.

नवीनतम विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज भारत टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही टीमों में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाली टीम है जबकि जापान की रैंकिंग 16 है. मलेशिया, पाकिस्तान और कोरिया की विश्व रैंकिंग क्रमश: 12वीं, 13वीं और 14वीं है. ओमान की टीम भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है.

प्रत्येक दो साल में होने वाली यह प्रतियोगिता पहला बड़ा हाकी टूर्नामेंट है जो यहां आयोजित किया जा रहा है. यह इस टूर्नामेंट का पांचवां सत्र है जो 10 दिन चलेगा.

एएचएफ अध्यक्ष प्रिंस अब्दुल्ला अहमद शाह ने कहा, एएचएफ को यह घोषणा करते हुए खुशी है कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की ट्राफी मस्कट में 16 अक्टूबर को पेश की जाएगी. टूर्नामेंट में कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola