भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-0 से हराया

Updated at : 10 Jun 2014 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-0 से हराया

कुआलालंपुर : फारवर्ड रानी के दो गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने छह टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में मलेशिया को 5-0 से हरा दिया. मलेशिया के खिलाफ यह छह मैचों की श्रृंखला राष्ट्रमंडल खेल 2014 की तैयारी का हिस्सा है. रानी ने 19वें और 50वें मिनट में गोल दागे […]

विज्ञापन

कुआलालंपुर : फारवर्ड रानी के दो गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने छह टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में मलेशिया को 5-0 से हरा दिया. मलेशिया के खिलाफ यह छह मैचों की श्रृंखला राष्ट्रमंडल खेल 2014 की तैयारी का हिस्सा है.

रानी ने 19वें और 50वें मिनट में गोल दागे जबकि रितु रानी (27वें मिनट), गुरजीत कौर (42वें मिनट) और रितुशा आर्य (67वें मिनट) ने भी एक एक गोल किया. भारतीय टीम ने शुरु से ही आक्रामक रवैया अपनाया. रानी ने 19वें मिनट में टीम की ओर से पहला गोल दागा जबकि कप्तान रितु रानी ने 27वें मिनट में शानदार मैदानी गोल दागकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया.

मध्यांतर तक भारतीय टीम 2-0 से आगे थी. भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में भी शानदार शुरुआत की. अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण कर रही गुरजीत कौर ने 42वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर भारत को 3-0 से आगे कर दिया. रानी ने इसके बाद स्कोर 4-0 किया. रितुशा ने इसके बाद मैच के अंतिम लम्हों में एक और गोल दागकर भारत की 5-0 से जीत सुनिश्चित की. दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट कल खेला जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola