सिमडेगा ने पहले मैच में महाराष्ट्र को व दूसरे में दिल्ली को हराकर अगले चक्र में किया प्रवेश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Oct 2018 9:36 PM

विज्ञापन

रविकांत@सिमडेगा हिमाचल प्रदेश के मंडी में ऑल इंडिया स्तर पर पांच से सात अक्टूबर तक आयोजित 25वीं 5ए साइड अभिलाषी यूनिवर्सिटी हिम गोल्ड कप महिला हॉकी प्रतियोगिता 2018 में हॉकी सिमडेगा (झारखंड) की महिला टीम का पहला मुकाबला आज हॉकी महाराष्ट्र के साथ हुआ. जिसे हॉकी सिमडेगा ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-3 से जीतकर कर […]

विज्ञापन

रविकांत@सिमडेगा

हिमाचल प्रदेश के मंडी में ऑल इंडिया स्तर पर पांच से सात अक्टूबर तक आयोजित 25वीं 5ए साइड अभिलाषी यूनिवर्सिटी हिम गोल्ड कप महिला हॉकी प्रतियोगिता 2018 में हॉकी सिमडेगा (झारखंड) की महिला टीम का पहला मुकाबला आज हॉकी महाराष्ट्र के साथ हुआ. जिसे हॉकी सिमडेगा ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-3 से जीतकर कर पूरे 3 अंक हासिल किये. इस मैच में सुषमा कुमारी ने 2 गोल, नॉमिता खलखो एवं सुप्रिया मुंडू ने 1-1 गोल किये.

टीम में खिलाड़ी रेशमा सोरेंग, सुषमा कुमारी, अंजू केरकेट्टा, कुनुल भेंगरा, नॉमिता खलखो, दिब्या डुंगडुंग, सुप्रिया मुंडू, रोशनी डुंगडुंग, प्रमोदिनी लकड़ा, मैनेजर-सम्मी बाड़ा, कोच नवीन मिंज शामिल हैं. सिमडेगा ने आज ही दूसरे मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 8-0 गोल से पराजित कर पूरे 3 अंक प्राप्त किये.

हॉकी सिमडेगा की टीम की ओर से सुप्रिया मुंडू ने हैट्रिक करते हुए कुल 4 गोल, नॉमिता खलखो ने 2 गोल, सुषमा कुमारी व दिव्या डुंगडुंग ने 1-1 गोल किये. टीम की जीत पर उपायुक्त जटाशंकर चौधरी, एसपी संजीव कुमार, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी बेधन लौंग, हॉकी इंडिया की असुंता लकड़ा, मनोज कोनबेगी, कमलेश्वर मांझी, ओपी अग्रवाल, प्रतिमा बरवा समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola