पूर्व पहलवान आंदलकर का निधन, मिल चुका है ‘‘हिंद केसरी'''' का खिताब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Sep 2018 8:40 AM
मुम्बई : विख्यात पहलवान गणपतराव आंदलकर का रविवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. यह जानकारी उनके पुत्र ने दी. वह 83 वर्ष के थे. पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी अंदालकर ने 1964 में तोक्यो ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था और 1960 में उन्हें ‘‘हिंद केसरी” खिताब प्रदान किया गया था. उन्होंने […]
मुम्बई : विख्यात पहलवान गणपतराव आंदलकर का रविवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. यह जानकारी उनके पुत्र ने दी. वह 83 वर्ष के थे.
पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी अंदालकर ने 1964 में तोक्यो ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था और 1960 में उन्हें ‘‘हिंद केसरी” खिताब प्रदान किया गया था. उन्होंने 1962 में जकार्ता एशियाई खेलों में दो अलग अलग भार वर्गों में स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त किये थे.
उनके पुत्र अभिजीत ने बताया,‘‘मेरे पिता का पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया.” आंदलकर को 1964 में अर्जुन पुरस्कार और 1982 में महाराष्ट्र सरकार का शिव छत्रपति पुरस्कार भी मिला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










