समस्याओं के बावजूद फीफा को विश्व कप की कामयाबी का यकीन

साओ पाउलो : विश्व कप की तैयारियों में आ रही दिक्कतों के बावजूद फीफा को टूर्नामेंट की कामयाबी का यकीन है. फीफा ने कहा कि हालात नियंत्रण में है और टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी होगी. फीफा महासचिव जेरोम वाल्के ने विश्व कप आयोजन समिति के साथ बैठक के बाद कहा, आम धारणा यह है कि […]
साओ पाउलो : विश्व कप की तैयारियों में आ रही दिक्कतों के बावजूद फीफा को टूर्नामेंट की कामयाबी का यकीन है. फीफा ने कहा कि हालात नियंत्रण में है और टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी होगी. फीफा महासचिव जेरोम वाल्के ने विश्व कप आयोजन समिति के साथ बैठक के बाद कहा, आम धारणा यह है कि हमने तैयारी पूरी कर ली है. हमें यह सुनिश्चित करना भर है कि 12 जून को विश्व कप का आगाज बेहतरीन रहे.
यह बैठक उस समय हुई जब शहर में सबवे मजदूरों की हडताल के कारण पूरा यातायात ठप था. यह पूछने पर कि क्या ब्राजील तैयार है, ब्राजील के खेल मंत्री अल्डो रेबेलो ने स्वीकार किया कि तैयारी में कुछ दिक्कतें हैं लेकिन कहा कि दीवार पर यह डिप्लोमा नहीं टांगा जा सकता कि सब कुछ तैयार है.उन्होंने कहा, हमें अपनी कठिनाइयां पता है. फुटबॉलप्रेमियों के शानदार इस्तकबाल के लिये जो कुछ हमारे हाथ में था, हमने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




