18वां एशियाई खेल : भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम चीनी ताइपे से हारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2018 3:54 PM
जकार्ता : भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम को रविवार को यहां 18वें एशियाई खेलों में चीनी ताइपे के खिलाफ 61-84 से हार का सामना करना पड़ा. यह भारत की ग्रुप चरण में दूसरी हार है. इससे पहले टीम को कजाखस्तान के खिलाफ 61-79 से हार झेलनी पड़ी थी. ग्रुप ए मैच में ताइपे के खिलाफ भारतीय […]
जकार्ता : भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम को रविवार को यहां 18वें एशियाई खेलों में चीनी ताइपे के खिलाफ 61-84 से हार का सामना करना पड़ा. यह भारत की ग्रुप चरण में दूसरी हार है.
इससे पहले टीम को कजाखस्तान के खिलाफ 61-79 से हार झेलनी पड़ी थी. ग्रुप ए मैच में ताइपे के खिलाफ भारतीय टीम ने कुछ समय के लिए बढ़त बनाई लेकिन टीम मध्यांतर तक 28-33 से पीछे थी. पहले हाफ में कड़ी चुनौती पेश करने वाली भारतीय टीम को हालांकि ताइपे ने दूसरे हाफ में कोई मौका नहीं दिया और आसान जीत दर्ज की.
इसे भी पढ़ें…
#wrestling : बजरंग पूनिया एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में, सुशील कुमार हारे
तीसरे क्वार्टर के बाद चीनी ताइपे ने 64-45 की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी जिसके बाद भारतीय टीम वापसी करने में विफल रही. अंतिम क्वार्टर में भी भारतीय टीम ताइपे के दबदबे को तोड़ने में नाकाम रही. भारत सोमवार को संयुक्त कोरिया की टीम से भिड़ेगा और इसके बाद 23 अगस्त को मेजबान इंडोनेशिया के खिलाफ उतरेगा.
इसे भी पढ़ें…
एशियाड 2018 : श्रीहरि और साजन फाइनल में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










