झारखंड की सुनीता के गोल की मदद से भारत बना चैंपियन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2018 7:22 AM

विज्ञापन

रांची :झारखंड की फुटबॉलर सुनीता मुंडा के गोल की मदद से भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने सैफ अंडर-15 बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया. शनिवार को भूटान में खेले गये फाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 1-0 से हराया. बुंडू की फॉरवर्ड सुनीता ने मैच के 67वें मिनट में गोल कर बांग्लादेश का […]

विज्ञापन

रांची :झारखंड की फुटबॉलर सुनीता मुंडा के गोल की मदद से भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने सैफ अंडर-15 बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया. शनिवार को भूटान में खेले गये फाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 1-0 से हराया. बुंडू की फॉरवर्ड सुनीता ने मैच के 67वें मिनट में गोल कर बांग्लादेश का लगातार दूसरे साल खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया. मैच के शुरू से ही भारतीय की बालिकाओं ने बांग्लादेश पर हमला करना जारी किया.

मैच के पांचवें ही मिनट में सुनीता मुंडा ने गोल करने का मौका गंवा दिया. बॉक्स के करीब पहुंच कर सुनीता ने शॉट लिया, लेकिन वह बाहर चला गया. चार मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 16 गोल दागे. भारतीय टीम की जीत आैर सुनीता के गोल पर झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव गुलाम रब्बानी ने कहा कि देश में फुटबॉल का माहौल बन गया है. अब हमारी बेटियां किसी भी टीम को हरा सकती है. सीएए के उपाध्यक्ष आसिफ नईम ने सुनीता को बधाई देते हुए कहा कि राज्य की बेटी ने देश व राज्य का मान बढ़ाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola