सर्वाधिक गोल दागने वाले टिम काहिल ने अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लिया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सिडनी : आस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक गोल दागने वाले टिम काहिल ने आज अंतरराष्ट्रीय फुटबाल को अलविदा कह दिया. इसके साथ ही काहिल के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया जिसमें वह चार विश्व कप में शिरकत करने में सफल रहे. आस्ट्रेलिया की ओर से 107 मैचों में 50 गोल दागने वाले काहिल […]
विज्ञापन
सिडनी : आस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक गोल दागने वाले टिम काहिल ने आज अंतरराष्ट्रीय फुटबाल को अलविदा कह दिया. इसके साथ ही काहिल के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया जिसमें वह चार विश्व कप में शिरकत करने में सफल रहे. आस्ट्रेलिया की ओर से 107 मैचों में 50 गोल दागने वाले काहिल ने अंतिम बार देश का प्रतिनिधित्व रूस में हाल में संपन्न हुए विश्व कप में टीम के अंतिम लीग मैच में पेरू के खिलाफ किया था जब वह स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे काहिल ने ट्वीट किया, ‘आज वह दिन है जब मैं आधिकारिक रूप से आस्ट्रेलिया के साथ अपना अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म कर रहा हूं.’
उन्होंने कहा, ‘‘देश का प्रतिनिधित्व करना क्या मायने रखता है इसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता. आस्ट्रेलिया का प्रतिनिधत्व करने के दौरान मिले समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद.’ आस्ट्रेलिया के सर्वकालिक दिग्गज फुटबालरों में शामिल काहिल ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि वह क्लब फुटबाल खेलते रहेंगे या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










