ePaper

जोकोविच विंबलडन में दर्शकों के ‘सीटियां बजाने और खांसने'' से नाराज

Updated at : 08 Jul 2018 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
जोकोविच विंबलडन में दर्शकों के ‘सीटियां बजाने और खांसने'' से नाराज

लंदन : नोवाक जोकोविच ने विंबलडन सेंटर कोर्ट में बैठे दर्शकों से नाराजगी व्यक्त की है और उनका कहना है कि जब वह सर्व कर रह थे तो दर्शकों का एक वर्ग ‘सीटियां बजा रहे था और खांस रहा था’. तीन बार के चैम्पियन जोकोविच ने घरेलू प्रबल दावेदार कायले एडमंड को 4-6, 6-3, 6-2, […]

विज्ञापन

लंदन : नोवाक जोकोविच ने विंबलडन सेंटर कोर्ट में बैठे दर्शकों से नाराजगी व्यक्त की है और उनका कहना है कि जब वह सर्व कर रह थे तो दर्शकों का एक वर्ग ‘सीटियां बजा रहे था और खांस रहा था’.

तीन बार के चैम्पियन जोकोविच ने घरेलू प्रबल दावेदार कायले एडमंड को 4-6, 6-3, 6-2, 6-4 से शिकस्त दी. लेकिन वह कुछ दर्शकों के बर्ताव से काफी नाराज थे. जोकोविच को जब कई बार गेंद को उछालने के लिये समय उल्लंघन दिया गया तो दर्शकों का एक वर्ग इस पर प्रतिक्रिया करने लगा.

विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर रह चुके जोकोविच ने कहा, ‘‘मुझे लगता कि दर्शकों की प्रतिक्रिया गैर-जरूरी थी. कुछेक लड़के ऐसे थे जो मुझे समय उल्लघंन के लिये चेताने पर खांसने और सीटियां बजा रहे थे.’ उन्होंने कहा, ‘ये ऐसी चीजे हैं जो निश्चित रूप से लोगों को टीवी पर देखने या सुनने को नहीं मिलतीं. मुझे यह लगता है कि इसकी जरूरत नहीं है। मुझे यह पसंद नहीं आया.’

बारह बार के मेजर विजेता ने कहा, ‘अगर आप मेरी जगह होते तो शायद इसे समझ पाते. मैं भी किसी अन्य की तरह इंसान हूं, मैं भी दबाव महसूस करता हूं जैसे अन्य कोई करता है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola