ePaper

फीफा ने फ्रांसीसी खिलाड़ी पर नस्ली टिप्पणी के लिये रूस पर जुर्माना लगाया

Updated at : 09 May 2018 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
फीफा ने फ्रांसीसी खिलाड़ी पर नस्ली टिप्पणी के लिये रूस पर जुर्माना लगाया

जेनेवा : विश्व कप शुरू होने से पांच सप्ताह पहले फीफा ने सेंट पीटर्सबर्ग में खेले गये एक मैच के दौरान फ्रांसीसी खिलाड़ी के खिलाफ प्रशंसकों की नस्ली टिप्पणी के लिये रूसी फुटबॉल महासंघ पर 30,000 स्विस फ्रैंक का जुर्माना लगाया है. फ्रांस की मार्च में रूस में खिलाफ मैत्री मैची में 3-1 से जीत […]

विज्ञापन

जेनेवा : विश्व कप शुरू होने से पांच सप्ताह पहले फीफा ने सेंट पीटर्सबर्ग में खेले गये एक मैच के दौरान फ्रांसीसी खिलाड़ी के खिलाफ प्रशंसकों की नस्ली टिप्पणी के लिये रूसी फुटबॉल महासंघ पर 30,000 स्विस फ्रैंक का जुर्माना लगाया है.

फ्रांस की मार्च में रूस में खिलाफ मैत्री मैची में 3-1 से जीत के दौरान पॉल पोग्बा सहित अश्वेत खिलाड़ियों के लिये नस्ली टिप्पणी की गयी. यह मैच उस स्टेडियम में खेला गया जहां विश्व कप के सात मैच होने हैं. फीफा ने कहा कि उसके अनुशासनात्मक पैनल ने इस घटना को गंभीरता से लिया हालांकि इसमें बहुत कम प्रशंसक शामिल थे.

नस्ल विरोधी समूह ‘किक इट आउट’ का कहना है कि फीफा के कड़ी कार्रवाई नहीं कर पाने के कारण आगे भी उन मैचों में में अश्वेत खिलाड़ियों के खिलाफ नस्ली टिप्पणियां की जा सकती हैं जिनमें रूस खेल रहा हो.

रूस विश्व कप में ग्रुप चरण का अपना शुरुआती मैच 19 जून को मिस्र के खिलाफ सेंट पीटर्सबर्ग में ही खेलेगा. मेजबान देश इसके अलावा ग्रुप ए में सऊदी अरब और उरूग्वे से भी भिड़ेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola