चैंपियंस लीग : मेस्सी ने पूरा किया गोल का सैकड़ा

बार्सिलोना : दिग्गज फुटबालर लियोनेल मेस्सी ने कल यहां चैंपियन्स लीग में अपने कुल गोल की संख्या 100 पर पहुंचाई जिससे बार्सिलोना ने चेल्सी को 3-0 से करारी शिकस्त देकर उसकी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को समाप्त किया. कैंप नोउ में बार्सिलोना के प्रशंसकों को मेस्सी से बड़ी उम्मीदें थी और उन्होंने उन्हें […]
बार्सिलोना : दिग्गज फुटबालर लियोनेल मेस्सी ने कल यहां चैंपियन्स लीग में अपने कुल गोल की संख्या 100 पर पहुंचाई जिससे बार्सिलोना ने चेल्सी को 3-0 से करारी शिकस्त देकर उसकी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को समाप्त किया. कैंप नोउ में बार्सिलोना के प्रशंसकों को मेस्सी से बड़ी उम्मीदें थी और उन्होंने उन्हें निराश नहीं किया.
मेस्सी ने 129वें सेकेंड में ही गोल दागकर दर्शकों को जश्न मनाने का मौका दिया. उस समय तक चेल्सी की टीम ने कोई पास भी नहीं बनाया था. इसके बाद मेस्सी ने ओसमाने डेम्बेले की गोल करने में मदद की जिससे बार्सिलोना की बढ़त दोगुनी हो गयी. इस अर्जेंटीनी स्टार ने फिर चैंपियन्स लीग में अपने 123वें मैच में अपना 100वां गोल दागा.
इससे बार्सिलोना ने दूसरे चरण का यह मैच 3-0 और ओवरआल 4-1 से जीत दर्ज की. मेस्सी यूरोप के इस प्रमुख टूर्नामेंट में गोल का शतक पूरा करने वाले केवल दूसरे फुटबालर हैं. रीयाल मैड्रिड के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सबसे पहले यह उपलब्धि हासिल की थी. उनके नाम पर 152 मैचों में 117 गोल दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




