जिदान ने रीयाल मैड्रिड के साथ 2020 तक करार किया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मैड्रिड : रीयाल मैड्रिड के कोच जिनेदीन जिदान ने यूरोपीय चैंपियन टीम के साथ 2020 तक का नया करार कर लिया है. फ्रांस के इस स्टार ने कहा , मैंने करार कर लिया है. रीयाल मैड्रिड के साथ बतौर कोच जिदान का प्रदर्शन शुरुआती सत्र में बेहतरीन रहा और 10 में से आठ खिताब उन्होंने […]
विज्ञापन
मैड्रिड : रीयाल मैड्रिड के कोच जिनेदीन जिदान ने यूरोपीय चैंपियन टीम के साथ 2020 तक का नया करार कर लिया है. फ्रांस के इस स्टार ने कहा , मैंने करार कर लिया है. रीयाल मैड्रिड के साथ बतौर कोच जिदान का प्रदर्शन शुरुआती सत्र में बेहतरीन रहा और 10 में से आठ खिताब उन्होंने जीते.
इसके बाद कठिन दौर का सामना किया और ला लिगा दौड़ में उनकी टीम बार्सीलोना के बाद दूसरे स्थान पर है. जिदान ने कहा , मैं अपने काम का पूरा मजा ले रहा हूं. अगले दो तीन साल में शायद में कोच ना रहूं. इस करार के बाद भी यह बदलने वाला नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










