ePaper

रोनाल्डो का अनोखा रिकार्ड, लिवरपूल ने किया चैम्पियंस लीग के लिये क्वालीफाई

Updated at : 07 Dec 2017 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
रोनाल्डो का अनोखा रिकार्ड, लिवरपूल ने किया चैम्पियंस लीग के लिये क्वालीफाई

पेरिस : फिलिपे कौतिन्हो की शानदार हैट्रिक गोल से लिवरपूल ने स्पार्टक मास्को को 7-0 की करारी शिकस्त देकर चैम्पियंस लीग के अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की की तो वहीं एक अन्य मैच में रियाल मैड्रिड के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो लीग के ग्रुप चरण के सभी मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी […]

विज्ञापन
पेरिस : फिलिपे कौतिन्हो की शानदार हैट्रिक गोल से लिवरपूल ने स्पार्टक मास्को को 7-0 की करारी शिकस्त देकर चैम्पियंस लीग के अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की की तो वहीं एक अन्य मैच में रियाल मैड्रिड के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो लीग के ग्रुप चरण के सभी मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने. रियाल मैड्रिड ने घरेलू मुकाबले में डोर्टमुंड पर 3-2 की जीत में इस पुर्तगाली खिलाड़ी का गोल अहम सबित हुआ.
उन्होंने मैच के 12वें मिनट में गोलकर टीम की बढ़त को 2-0 किया. इस गोल के साथ उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी और बार्सिलोना के खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी के ग्रुप चरण में किये गये 60 गोल के रिकार्ड की बराबरी की. लिवरपूल के लिये यह सत्र शानदार रहा और आज एकतरफ मुकाबले में स्पार्टक को हराकर ग्रुप ई में शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने अक्तूबर में मारिबोर को 7-0 से शिकस्त दी थी.
मैच के शुरुआती 19 मिनट में ही लिवरपूल ने 3-0 की बढ़त कायम कर ली जोकि आखिर तक बढ़कर 7-0 हो गयी. कौतिन्हो की हैट्रिक के अलावा सादियो माने ने दो गोल किये और रोबेर्टो फिरमिनो तथा मोहम्मद सालेह ने एक-एक गोल किये. इस परिणाम से अगले सोमवार को होने वाले ड्रा में इंग्लैंड की पांच टीमें शामिल होंगी हांलाकि उनका आपस में मुकाबला नहीं होगा. लिवरपूल के अलावा सेविल्ला, शाख्तर डॉनेत्सके और पोर्टो भी अंतिम 16 में पहुंचने में कामयाब रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola