FIFA U-17 World Cup : जर्मनी पर बड़ी जीत से ईरान नाकआउट में

मडगांव : स्ट्राइकर यूनुस डेल्फी के दो गोल की मदद से ईरान ने मंगलवार को यहां जर्मनी की मजबूत टीम को 4-0 से करारी शिकस्त देकर शान के साथ फीफा अंडर-17 विश्व कप फुटबाल के नाकआउट में अपनी जगह सुनिश्चित की. ग्रुप सी के इस मैच में ईरान की तरफ से यूनुस डेल्फी (छठे और […]
मडगांव : स्ट्राइकर यूनुस डेल्फी के दो गोल की मदद से ईरान ने मंगलवार को यहां जर्मनी की मजबूत टीम को 4-0 से करारी शिकस्त देकर शान के साथ फीफा अंडर-17 विश्व कप फुटबाल के नाकआउट में अपनी जगह सुनिश्चित की. ग्रुप सी के इस मैच में ईरान की तरफ से यूनुस डेल्फी (छठे और 42वें मिनट) ने दो जबकि सैयद अल्लाहयार (49वें) और स्थानापन्न वाहिद नामदारी (75वें मिनट) ने एक एक गोल किया.
इस जीत से ईरान के दो मैचों में छह अंक हो गये हैं जबकि जर्मनी के अब दो मैचों में तीन अंक हैं. ईरान ने पहले हाफ में शुरू से ही हमलावर तेवर अपनाकर जर्मनी को दबाव में रखा. जर्मनी के गोलकीपर लुका प्लोगमैन ने छठे मिनट में ही एक अच्छा बचाव किया लेकिन चंद पल ही बाद दूसरी बार उनके लिये परीक्षा का समय था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










