…तो कोलंबिया से जीत जाता भारत

नयी दिल्ली : विश्व कप में ऐतिहासिक गोल ने भले ही कोलंबिया से हारने की निराशा कम कर दी हो लेकिन अंडर-17 टीम के कोच लुई नोर्टन डि माटोस ने कहा कि खिलाडियों ने कई मौके गंवाये और अगर हमने पहले बढ़त हासिल कर ली होती तो नतीजा कुछ और भी हो सकता था. भारत […]
नयी दिल्ली : विश्व कप में ऐतिहासिक गोल ने भले ही कोलंबिया से हारने की निराशा कम कर दी हो लेकिन अंडर-17 टीम के कोच लुई नोर्टन डि माटोस ने कहा कि खिलाडियों ने कई मौके गंवाये और अगर हमने पहले बढ़त हासिल कर ली होती तो नतीजा कुछ और भी हो सकता था. भारत ने मिडफील्डर जैकसन थोनाओजाम के गोल की बदौलत फीफा विश्व कप में पहला गोल कर इतिहास रचा, लेकिन उसे बीती रात यहां कोलंबिया से ग्रुप ए के दूसरे मैच में 1-2 से हार का मुंह देखना पड़ा.
डि माटोस ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, हां, हम मैच जीत सकते थे, हमें पहले हाफ में दो मौके मिले थे. एक में तो गेंद गोलपोस्ट पर भी हिट हुई थी. यह निराशाजनक है. अगर हमने पहले हाफ में गोल किया होता तो हमारे पास जीतने का मौका बन सकता था. अगर यह भी नहीं होता तो कम से कम नतीजा ड्रॉ तो रहता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










