मिस्र ने 28 वर्षों बाद फुटबॉल विश्व कप के लिये किया क्वालीफाई

काहिरा : मिस्र में भारत के राजदूत संजय भट्टाचार्य ने मिस्र फुटबॉल टीम को 28 वर्षों के बाद फीफा विश्व कप के लिये क्वालीफाई करने पर उन्हें बधाई दी. मिस्र ने कांगों को 2-1 से हरा कर अगले साल रुस में होने वाले विश्व कप में जगह पक्की की. उन्होंने ट्वीट किया, मिस्र को 2018 […]
काहिरा : मिस्र में भारत के राजदूत संजय भट्टाचार्य ने मिस्र फुटबॉल टीम को 28 वर्षों के बाद फीफा विश्व कप के लिये क्वालीफाई करने पर उन्हें बधाई दी. मिस्र ने कांगों को 2-1 से हरा कर अगले साल रुस में होने वाले विश्व कप में जगह पक्की की. उन्होंने ट्वीट किया, मिस्र को 2018 में रुस में होने वाले विश्व कप में जगह बनाने के लिये शुभकामनाएं. मिस्र के लोगों ने टीम के क्वालीफाई करने पर देश के झंडे के साथ सडकों पर गाना गा कर जश्न मनाया.
विश्व कप में जगह बनाने के लिय मिस्र के लिये इस मैच में जीत जरुरी था. लीवरपूल के प्रतिभाशाली युवा फुटबॉलर मोहम्मद सालेह ने टीम के लिये दोनों गोल किया. आखिरी गोल मैच के अंतिम क्षणों में हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




