बोल्ट को विदाई रेस में पछाड़कर गेटलिन ने गोल्ड जीता, लेकिन करना पड़ा दर्शकों की हूटिंग का सामना

लंदन : अमेरिका के अनुभवी जस्टिन गेटलिन ने दिग्गज फर्राटा धावक उसेन बोल्ट को उनकी विदाई रेस में पछाड़ते हुए यहां विश्व चैंपियनशिप का पुरुषों की 100 मीटर दौड़ का खिताब जीत लिया. लेकिन इस जीत के बाद उन्हें दर्शकों की हूटिंग का सामना करना पड़ा. दो बार डोपिंग के लिए प्रतिबंधित हुए और पिछली […]
लंदन : अमेरिका के अनुभवी जस्टिन गेटलिन ने दिग्गज फर्राटा धावक उसेन बोल्ट को उनकी विदाई रेस में पछाड़ते हुए यहां विश्व चैंपियनशिप का पुरुषों की 100 मीटर दौड़ का खिताब जीत लिया. लेकिन इस जीत के बाद उन्हें दर्शकों की हूटिंग का सामना करना पड़ा.
दो बार डोपिंग के लिए प्रतिबंधित हुए और पिछली दो विश्व चैंपियनशिप में बोल्ट से पिछड़ने के बाद रजत पदक से संतोष करने वाले गेटलिन ने 9.92 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता. उनके हमवतन क्रिस्टियन कोलेमेन ने 9.94 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










