पदक जीतकर स्वदेश लौटे ओलंपियन, लेकिन सम्मान में कोई नहीं पहुंचे, हवाई अड्डे पर विरोध

नयी दिल्ली : बधिर ओलंपियनों ने खेल मंत्रालय द्वारा उचित स्वागत नहीं मिलने के बाद यहां हवाईअड्डे पर विरोध किया, उन्होंने मांग की है कि उनके साथ भी पैरा-एथलीटों की तरह ही समान बर्ताव किया जाना चाहिए. बधिर ओलंपियनों ने 18 से 30 जुलाई को तुर्की के सैमसुन में हुए बधिर ओलंपिक में एक स्वर्ण […]
नयी दिल्ली : बधिर ओलंपियनों ने खेल मंत्रालय द्वारा उचित स्वागत नहीं मिलने के बाद यहां हवाईअड्डे पर विरोध किया, उन्होंने मांग की है कि उनके साथ भी पैरा-एथलीटों की तरह ही समान बर्ताव किया जाना चाहिए.
बधिर ओलंपियनों ने 18 से 30 जुलाई को तुर्की के सैमसुन में हुए बधिर ओलंपिक में एक स्वर्ण सहित पांच पदक जीते हैं, उन्होंने विरोधस्वरुप दिल्ली हवाईअड्डे को छोड़ने से इनकार कर दिया क्योंकि खेल मंत्रालय का कोई भी शीर्ष अधिकारी उनका स्वागत करने के लिये नहीं पहुंचा था. बाद में उन्होंने खेल सचिव इंजेती श्रीनिवास से मुलाकात कर अपनी मांग रखी कि बधिर ओलंपियनों का भी पैरा-एथलीटों की तरह बराबरी का बर्ताव किया जाना चाहिए.
#IndvsSL : भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट आज से, कोहली के पास इतिहास रचने का मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










