एटीपी रैंकिंग में जोकोविच 5वें स्थान पर खिसके, एंडी मर्रे टॉप पर

पेरिस : नोवाक जोकोविच एटीपी की नवीनतम रैंकिंग में एक स्थान के नुकसान से पांचवें स्थान पर खिसक गये, जबकि स्टेनिसलास वावरिंका चौथे स्थान पर पहुंच गये हैं. दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच की रैंकिंग और गिरने की संभावना है, क्योंकि वह पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि कोहनी की चोट के […]
पेरिस : नोवाक जोकोविच एटीपी की नवीनतम रैंकिंग में एक स्थान के नुकसान से पांचवें स्थान पर खिसक गये, जबकि स्टेनिसलास वावरिंका चौथे स्थान पर पहुंच गये हैं. दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच की रैंकिंग और गिरने की संभावना है, क्योंकि वह पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि कोहनी की चोट के कारण वह इस सत्र में आगे नहीं खेलेंगे.
जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव भी तीन स्थान के फायदे से कैरियर के सर्वश्रेष्ठ आठवें स्थान पर पहुंच गये हैं. अर्जेंटीना के लियोनार्डो मायेर को सबसे अधिक फायदा हुआ है और वह हैंबर्ग ओपन का खिताब जीतने के बाद 89 स्थान की छलांग लगाते हुए 49वें स्थान पर पहुंच गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




