मां को ''मोदी विरोधी'' बोलने पर भड़कीं ज्वाला गुट्टा, ट्विटर छोड़ भागना पड़ा यूजर को, पढ़ें पूरा मामला

नयी दिल्ली : भारतीय स्टार शटलर ज्वाला गुट्टा इस समय सोशल मीडिया पर ट्रोल की शिकार हो रही हैं. एक यूजर ने ज्वाला पर आरोप लगाया कि वे इसलिए हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलती हैं कि उनकी मां चाइनीज हैं. इस बात से ज्वाला काफी नाराज हो गयीं और यूजर से भिड़ गयीं. […]
नयी दिल्ली : भारतीय स्टार शटलर ज्वाला गुट्टा इस समय सोशल मीडिया पर ट्रोल की शिकार हो रही हैं. एक यूजर ने ज्वाला पर आरोप लगाया कि वे इसलिए हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलती हैं कि उनकी मां चाइनीज हैं. इस बात से ज्वाला काफी नाराज हो गयीं और यूजर से भिड़ गयीं.
ज्वाला ने जवाब दिया, ‘जब आप मेरे माता-पिता को बातचीत में शामिल कर लेते हैं..आपको उम्मीद करनी चाहिए कि आप मेरी साइड नहीं देखते! माइंड इट.’ ज्वाला के जवाब देने के बाद भी यूजर ने हार नहीं मानी और इस बात पर अड़ा रहा कि एलन प्रधानमंत्री मोदी की विरोधी है, जबकि मोदी देश के विकास के लिए अथक काम कर रहे हैं. इस मामले को टालने के लिए ज्वाला ने याद भी दिलाया कि उनके परिवार को इस मामले में घसीटना बिल्कुल भी सही नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




