ePaper

पीवी सिंधू वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, क्रिकेटर केएल राहुल को मिला साल का गेमचेंजर पुरस्कार

Updated at : 08 Jul 2017 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
पीवी सिंधू वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, क्रिकेटर केएल राहुल को मिला साल का गेमचेंजर पुरस्कार

मुंबई : रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पी वी सिंधू को चैरिटी गाला पुरस्कार समारोह में मारुति सुजुकी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया. ये पुरस्कार स्पोटर्स इलस्ट्रेटेड इंडिया मैगजीन ने शुरू किये हैं. सिंधू के कोच पुलेला गोपीचंद को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया जबकि फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह […]

विज्ञापन

मुंबई : रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पी वी सिंधू को चैरिटी गाला पुरस्कार समारोह में मारुति सुजुकी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया. ये पुरस्कार स्पोटर्स इलस्ट्रेटेड इंडिया मैगजीन ने शुरू किये हैं.

सिंधू के कोच पुलेला गोपीचंद को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया जबकि फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को लिविंग लीजैंड ऑफ द ईयर पुरस्कार दिया गया़ हालांकि पुरस्कार लेने वह मौजूद नहीं थे.

युवा क्रिकेटर केएल राहुल को साल के गेमचेंजर का पुरस्कार दिया गया. बीजिंग ओलंपिक 2008 के स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया. पैरा एथलीट देवेंद्र झझारिया, एम थंगावेलू, वरुण भाटी और दीपा मलिक को भी पुरस्कार दिये गए. जूनियर विश्व कप विजेता भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टीम चुना गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola