खुशखबरी, फीफा ने 48 रुपये के विश्व कप टिकटों की बिक्री फिर शुरू की

कोलकाता : कोलकाता, कोच्चि और गुवाहाटी के लोगों की बेहरीन प्रतिक्रिया को देखते हुए फीफा ने आज अंडर 17 विश्व कप टिकटों के पहले चरण की बिक्री को दोबारा शुरू किया जो अगर एक आयोजन स्थल के सभी मैचों के पैकेज के रुप में ली जाएगी तो 48 रुपये प्रति मैच के हिसाब से मिलेगी. […]
कोलकाता : कोलकाता, कोच्चि और गुवाहाटी के लोगों की बेहरीन प्रतिक्रिया को देखते हुए फीफा ने आज अंडर 17 विश्व कप टिकटों के पहले चरण की बिक्री को दोबारा शुरू किया जो अगर एक आयोजन स्थल के सभी मैचों के पैकेज के रुप में ली जाएगी तो 48 रुपये प्रति मैच के हिसाब से मिलेगी.
छह से 28 अक्तूबर तक होने वाले टूर्नामेंट के यहां साल्टलेक स्टेडियम में फाइनल सहित 10 मैचों का आयोजन किया जाएगा. फुटबॉल के दीवाने इस शहर में टिकटों को लेकर सबसे अधिक रचि है और पहले चरण में टिकटें 12 घंटे से भी कम में बिक गई थी.
इसे ध्यान में रखते हुए आयोजन समिति ने इन तीन शहरों के प्रशंसकों को एक बार फिर आयोजन स्थल के सभी मैचों का पैकेज टिकट खरीदने का मौका दिया है जो तीन दिन के लिए होगा. टूर्नामेंट का ड्रॉ मुंबई में सात जुलाई को होगा और इसी दिन दूसरे चरण के टिकटों की बिक्री शुरू होगी जो अधिक कीमत की होगी. सात से 21 जुलाई तक सिर्फ वीजा कार्ड धारक ही टिकट खरीद पाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




