National Sports Awards: दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल खेल रत्न से सम्मानित, 25 को अर्जुन पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन
National Sports Awards: दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल खेल रत्न से सम्मानित, 25 को अर्जुन पुरस्कार

New Delhi: President Droupadi Murmu presents Major Dhyan Chand Khel Ratna Award to table tennis player Sharath Kamal Achanta during the Sports and Adventure Awards 2022 at the Rashtrapati Bhavan in New Delhi, Wednesday, Nov. 30, 2022. (PTI Photo/Shahbaz Khan) (PTI11_30_2022_000177B)

बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय, महिला मुक्केबाज निकहत जरीन, ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ियों एल्धोस पॉल और अविनाश साबले सहित 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

टेबल टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी अचंता शरत कमल को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया. शरत खेल रत्न हासिल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे.

लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय सहित 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार

बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय, महिला मुक्केबाज निकहत जरीन, ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ियों एल्धोस पॉल और अविनाश साबले सहित 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया. समारोह का मुख्य आकर्षण शरत थे जिन्होंने दरबार हॉल में मौजूद चुनिंदा गणमान्य व्यक्तियों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अपना खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त किया.

Also Read: CWG 2022: अचंता शरत कमल ने टेबल टेनिस में उम्र को धता बताते हुए 16 साल बाद फिर जीता गोल्ड मेडल

खेल रत्न विजेता खिलाड़ी को मिलता है 25 लाख, अर्जुन पुरस्कार में 15 लाख रुपये

खेल रत्न पिछले चार वर्षों की अवधि में एक खिलाड़ी को शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है. इसमें 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक पदक और सम्मान पत्र दिया जाता है. अर्जुन पुरस्कार में 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक कांस्य प्रतिमा और सम्मान पत्र दिया जाता है.

ऐसा रहा है शरद कमल का प्रदर्शन

चालीस वर्षीय शरत कमल ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए चार पदक जीते थे. वह मनिका बत्रा के बाद खेल रत्न पाने वाले दूसरे टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं. मिश्रित युगल में एक सोने के तमगे के अलावा शरत ने 16 साल बाद अपना एकल स्वर्ण भी जीता. उन्होंने पहला एकल स्वर्ण 2006 मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में जीता था. शरत ने राष्ट्रमंडल खेलों में कुल मिलाकर 13 पदक जीते हैं. उन्होंने 2018 एशियाई खेलों में दो कांस्य पदक भी जीते थे और अब 2024 पेरिस खेलों में उनकी नजरें ओलंपिक पदक पर हैं.

पुरस्कार विजेताओं की सूची इस प्रकार है

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2022: अचंता शरत कमल.

अर्जुन पुरस्कार: सीमा पूनिया (एथलेटिक्स), एल्धोज पॉल (एथलेटिक्स), अविनाश मुकुंद साबले (एथलेटिक्स), लक्ष्य सेन (बैडमिंटन), एचएस प्रणय (बैडमिंटन), अमित (मुक्केबाजी), निकहत जरीन (मुक्केबाजी), भक्ति प्रदीप कुलकर्णी (शतरंज), आर प्रज्ञानानंदा (शतरंज), दीप ग्रेस एक्का (हॉकी), सुशीला देवी (जूडो), साक्षी कुमारी (कबड्डी), नयन मोनी सैकिया (लॉन बाउल), सागर कैलास ओवलकर (मल्लखंब), इलावेनिल वलारिवान (निशानेबाजी), ओमप्रकाश मिथरवाल (निशानेबाजी), श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस), विकास ठाकुर (भारोत्तोलन), अंशु (कुश्ती), सरिता (कुश्ती), परवीन (वुशु), मानसी गिरीशचंद्र जोशी (पैरा बैडमिंटन), तरुण ढिल्लों (पैरा बैडमिंटन), स्वप्निल संजय पाटिल (पैरा तैराकी), जर्लिन अनिका जे (बिधर बैडमिंटन).

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2022 नियमित श्रेणी: जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी), मोहम्मद अली कमर (मुक्केबाजी), सुमा सिद्धार्थ शिरूर (पैरा निशानेबाजी), सुजीत मान (कुश्ती).

द्रोणाचार्य पुरस्कार लाइफटाइम अचीवमेंट श्रेणी: दिनेश जवाहर लाड (क्रिकेट), बिमल प्रफुल्ल घोष (फुटबॉल), राज सिंह (कुश्ती).

लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2022: अश्विनी अकुंजी सी (एथलेटिक्स), धर्मवीर सिंह (हॉकी), बीसी सुरेश (कबड्डी), नीर बहादुर गुरुंग (पैरा एथलेटिक्स).

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2022: ट्रांसस्टेडिया एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड संघ.

मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी 2022: गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर.

तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार: नैना धाकड़ (थल साहस), शुभम धनंजय वनमाली (जल साहस), ग्रुप कैप्टन कुंवर भवानी सिंह सम्याल (लाइफ टाइम अचीवमेंट).

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola