भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियों का चयन, स्पेन में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के चार खिलाड़ी निक्की प्रधान ,सलीमा टेटे ,संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग को शामिल किया गया है. झारखंड की ये बेटिंया स्पेन में 27 नवंबर से आयोजित एफआईएच महिला हॉकी कप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी.
Jharkhand: भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटिंयों का चयन किया गया है. झारखंड से निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. वे स्पेन में 27 नवंबर से होने वाले एफआईएच महिला हॉकी कप में देश के लिए खेलेगी. भारतीय टीम में चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड के लिए यह बड़े ही सौभाग्य एवं गौरवपूर्ण है कि हमारी चार-चार बिटिया देश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी.
झारखंड की चार महिला हॉकी खिलाड़ियों का भारतीय टीम में जगह बनाना बहुत बड़ी उपलब्धि है जब टीम ओलंपिक और विश्वकप जैसे बड़े-बड़े टूर्नामेंट में क्वालीफाई कर रही है और अच्छे पोजीशन तक पहुंच रही है. वहीं हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने कहा की ‘झारखंड से एक जमाने में तीन चार खिलाड़ी भारतीय टीम में हुआ करते थे, लेकिन बीच में सभी टीमों में झारखंड शून्य हो गया था. जिसके बाद झारखंड के सभी लोगों ने हॉकी के विकास के लिए समर्पण और निस्वार्थ भाव से राज्य के हॉकी के विकास की सोच लेकर कार्य किया जिसके रिजल्ट अब देखने को मिल रहा है और हमारे चार-चार खिलाड़ी एक साथ टीम में चुने जा रही है.’
Also Read: FIFA World Cup 2022: मैनचेस्टर यूनाइटेड ने रोनाल्डो से तोड़ा नाता, कोच और क्लब के खिलाफ दिया था इंटरव्यू
सिमडेगा जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत बड़की छपार गांव की रहने वाली सलीमा टेटे, जिसके खेल की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार कर चुके हैं. उनके गांव में आज भी लोगों को मोबाइल के टावर के लिए चट्टान या पेड़ों का सहारा लेना पड़ता है. ऐसे में सलीमा ने कोसो पैदल चलकर या पिता सुलशन टेटे के साइकिल में बैठ कर विद्यालय और गांव की टीम से खस्सी कप, मुर्गा कप हॉकी प्रतियोगिताओं से हॉकी की शुरुआत की थी. सिमडेगा की पहली महिला ओलंपियन सलीमा टेटे जिसने विगत तीन-चार वर्षों में ही ओलंपिक गेम्स, वर्ल्ड कप, एशिया कप, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे कई बड़े टूर्नामेंटों में भारतीय टीम का प्रतिनितिधित्व किया और अपने खेल से पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित किया है.
निक्की खूंटी जिला के मोरो प्रखंड अंतर्गत पेरोल गांव की रहने वाली है. जहां आज तक एक खेल का मैदान तक नहीं है. निक्की ने यहां अपनी बड़ी बहनों से प्रेरणा लेकर नगे पांव हॉकी की शुरुआत की थी. निक्की झारखंड की पहली हॉकी खिलाड़ी है जो कि दो-दो ओलंपिक खेल चुकी है. वह ओलंपिक गेम्स, वर्ल्ड कप, कॉमनवेल्थ गेम, एशिया कप सहित सभी बड़े-बड़े प्रतियोगिताओं भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है.
संगीता हॉकी की नर्सरी सिमडेगा जिला केरसई प्रखंड अंतर्गत करगागुडी नवा टोली गांव की रहनी वाली है. जहां पहुंचने के लिए आज भी बरसात के दिनों में अपने पैर के जूते चप्पल को हाथ में लेकर चलना पड़ता है. वैसे गांव से बेहद गरीब परिवार से पल बढ़कर बांस की स्टिक और उसके जड़ से हॉकी की शुरुआत करते हुए संगीता कुमारी विगत 1 साल में कॉमनवेल्थ गेम, एफआईएच हॉकी लीग सहित पूर्व में जूनियर एशिया कप जैसे कई प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है.
सिमडेगा जिला के ही केरसई प्रखंड अंतर्ग्रत खिलाड़ियों के गांव करगागुड़ी बाजू टोली की रहने वाली ब्यूटी डुंगडुंग जिसके परिवार के सदस्य पीढ़ी दर पीढ़ी अच्छे हॉकी खिलाड़ी रहे हैं. उनका पूरा परिवार दादा, पिताजी, चाचा, तीन बड़े भाई, भाभी सभी के सभी ही राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रहे हैं. ब्यूटी साल 2018 से जूनियर भारतीय टीम से देश के लिए खेल रही है और इस वर्ष पहली बार सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए चुनी गई है.
Also Read: जमशेदपुर के अनंत राणा बने ‘Iron Man’, 5.27 घंटे में पूरी की स्वीमिंग, साइकिलिंग व रनिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




