FIFA World Cup 2022: मैनचेस्टर यूनाइटेड ने रोनाल्डो से तोड़ा नाता, कोच और क्लब के खिलाफ दिया था इंटरव्यू

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने इंटरव्यू में क्लब, उसके ऑनर्स और पूर्व खिलाड़ियों पर निशाना साधा था. साथ ही रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिक- ग्लेजर्स परिवार पर टीम और उसके खिलाड़ियों की परवाह नहीं करने का आरोप लगाया है.
FIFA World Cup 2022: कतर में जारी फीफा वर्ल्ड कप के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब छोड़ दिया है. दोनों ने आपसी समझौते के बाद यह फैसला किया है. क्लब उन्हें टीम के साथ दो सीजन बिताने के लिए धन्यवाद दिया है. उन्होंने टीम के लिए 346 मैचों में 145 गोल किये. उन्हें और उनके परिवार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं. क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही में पियर्स मॉर्गन को एक इंटरव्यू दिया था, जिसके बाद क्लब और रोनाल्डो के बीच रिश्ते काफी खराब हो गये थे.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने इंटरव्यू में क्लब, उसके ऑनर्स और पूर्व खिलाड़ियों पर निशाना साधा था. साथ ही रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिक- ग्लेजर्स परिवार पर टीम और उसके खिलाड़ियों की परवाह नहीं करने का आरोप लगाया है. रोनाल्डो ने हाल ही में ‘पियर्स मॉर्गन अनसेंसर्ड’ के साथ इंटरव्यू में कहा था कि क्लब के कुछ शीर्ष अधिकारी उन्हें बाहर करने की कोशिश कर रहे थे, उन्होंने कहा, ‘केवल कोच ही नहीं बल्कि क्लब के तीन-चार अन्य अधिकारी भी. मैं ऐसा महसूस कर रहा हूं जैसे मुझे धोखा दिया गया.’
Cristiano Ronaldo is to leave Manchester United by mutual agreement, with immediate effect.
The club thanks him for his immense contribution across two spells at Old Trafford.#MUFC
— Manchester United (@ManUtd) November 22, 2022
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) November 22, 2022
रोनाल्डो ने मैनेजर एरिक टेन हैग के साथ संबंधों के बारे में कहा, ‘मैं उसका(टेन हैग) सम्मान नहीं करता क्योंकि वह भी मेरा सम्मान नहीं करता है. अगर आप मेरा सम्मान नहीं करते हैं तो फिर मैं भी कभी आपका सम्मान नहीं करूंगा.’ बता दें कि रोनाल्डो इस सीजन में यूनाइटेड की शुरुआती एकादश से अंदर-बाहर होते रहे हैं और पिछले महीने टोटेनहैम के खिलाफ उन्होंने सब्सीट्यूट खिलाड़ी के रूप में उतरने से इंकार कर दिया था. इसके बाद उन्हें चेल्सी के खिलाफ मैच के लिए टीम में नहीं चुना गया था. यूनाइटेड के साथ रोनाल्डो का अनुबंध लगभग 5 लाख पाउंड प्रति सप्ताह का है, जो जुलाई में समाप्त हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




