ePaper

IPL 2020 : इस खिलाड़ी ने तोड़ा डेल स्टेन का 8 साल पुराना रिकॉर्ड, फेंका आईपीएल इतिहास का सबसे तेज गेंद

Updated at : 15 Oct 2020 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2020 : इस खिलाड़ी ने तोड़ा डेल स्टेन का 8 साल पुराना रिकॉर्ड, फेंका आईपीएल इतिहास का सबसे तेज गेंद

Dubai: Delhi Capitals celebrates the wicket of Robin Uthappa of Rajasthan Royals during the Indian Premier League (IPL) cricket match, at the Dubai International Cricket Stadium in Dubai, Wednesday, Oct. 14, 2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI)(PTI14-10-2020_000241B)

Anrich Nortje, fastest ball,Dale Steyn,Dale Steyn's 8 year old record,DC vs RR,Fastest Ball in IPL,Fastest ball in IPL history,IPL 2020,IPL 2020 fastest ball आईपीएल 2020 का रोमांच रचम पर है. अब तक टूर्नामेंट का आधा से अधिक समय बीत चुका है. बल्ले और गेंद से खिलाड़ी रिकॉर्डों की झड़ी लगा दे रहे हैं. केवल बल्लेबाज ही नहीं गेंदबाजों भी टूर्नामेंट में कहर ढा रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गये 30वें मुकाबले में भी कई रिकॉर्ड बने. लेकिन दिक्षण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्टजे ने बुधवार को खेले गये मैच में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे आईपीएल में लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

विज्ञापन

Fastest ball in IPL history : आईपीएल 2020 का रोमांच रचम पर है. अब तक टूर्नामेंट का आधा से अधिक समय बीत चुका है. बल्ले और गेंद से खिलाड़ी रिकॉर्डों की झड़ी लगा दे रहे हैं. केवल बल्लेबाज ही नहीं गेंदबाज भी टूर्नामेंट में कहर ढा रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गये 30वें मुकाबले में भी कई रिकॉर्ड बने. लेकिन दिक्षण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्टजे ने बुधवार को खेले गये मैच में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे आईपीएल में लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

नॉर्टजे ने राजस्थान के खिलाफ बुधवार को आईपीएल इतिहास को सबसे तेज गेंद फेंका और अपने ही देश के तेज गेंदबाज डेल स्टेन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. नॉर्टजे दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पारी का तीसरा ओवर डाला. पहली ही गेंद उन्होंने 148.2kph का डाला, जिसपर राजस्थान के ओपनर जोस बटलर ने छक्का जड़ दिया. उसके बाद नॉर्टजे ने 152.3kph की रफ्तार से दूसरी गेंद डाला. उसके बाद भी नॉर्टजे की रफ्तार कम नहीं हुई और उन्होंने 156.2kph की रफ्तार से पांचवीं गेंद डाला, जिसपर बटलर ने चौका जमाया. भले ही नॉर्टजे की उस गेंद पर चौका लगा, लेकिन उन्होंने आईपीएल में इतिहास रच डाला. फिर उसी ओवर में नॉर्टजे ने 155.1kph की रफ्तार से आखिरी गेंद डाला और बटलर को अपना शिकार बनाया.

देखें आईपीएल के सबसे तेज फेंकने वाले गेंदबाजों की सूची

POSPLAYERSpeed (km/h)
1Anrich Nortje 156.22
2Anrich Nortje 155.21
3Anrich Nortje 154.74
4Dale Steyn154.4
5Kagiso Rabada154.23
6Anrich Nortje154.21
7Kagiso Rabada153.91
8Anrich Nortje153.72
9Jofra Archer153.62
10Pat Cummins153.56

नॉर्टजे ने अपनी तेज रफ्तार से अपने ही देश के तेज गेंदबाज डेल स्टेन के आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. इससे पहले डेल स्टेन के नाम आईपीएल में सबसे तेज 154.40 kph फेंकने का रिकॉर्ड था.

Also Read: IPL 2020 : दिलचस्प है इस युवा खिलाड़ी के बल्लेबाज से तेज गेंदबाज बनने की कहानी

गौरतलब है कि बुधवार को आईपीएल के 30 वें मैच में पहले शानदार बल्लेबाजी फिर घातक गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 13 रनों से हरा दिया. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धवन और अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी के दम पर सात विकेट पर 161 रन बनाने के बाद राजस्थान को आठ विकेट पर 148 रन पर रोक दिया.

Also Read: IPL 2020, DC vs RR : रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने राजस्थान रॉयल्स को 13 रन से हराया

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola