टीम इंडिया में दो नए खिलाड़ियों का डेब्यू, वैभव सूर्यवंशी से पहले प्रिंस यादव और शेडगे को मिला मौका

Updated:
विज्ञापन

प्रिंस यादव और सूर्यंश शेडगे (फोटो-सोशल मीडिया)

भारत ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे को डेब्यू का मौका दिया. दोनों क्रमश: भारत के 120वें और 121वें टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बने, जबकि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को अभी अपने पहले मैच के लिए इंतजार करना होगा.

विज्ञापन

India vs Ireland: भारत और आयरलैंड के बीच खेली जा रही दो मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए. कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और इस मैच में युवा खिलाड़ियों प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका दिया. हालांकि, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली. ऐसे में युवा बल्लेबाज का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू देखने के लिए फैंस को अभी और इंतजार करना होगा.

प्रिंस यादव और शेडगे बने भारत के 120वें-121वें टी20I खिलाड़ी

सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले क्रमश: 120वें और 121वें खिलाड़ी बन गए हैं. दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है.

श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “मौसम को देखते हुए हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. हमें स्मार्ट क्रिकेट खेलनी होगी. काफी समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह मेरा पहला मुकाबला था. पिछला मैच हमारे लिए सिर्फ एक खराब दिन था.”

उन्होंने आगे कहा, “सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव डेब्यू कर रहे हैं. शेडगे ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. प्रिंस का यह पहला मुकाबला है, इसलिए मैं नहीं चाहता कि उनके ऊपर किसी तरह का दबाव रहे.”

आयरलैंड ने नहीं किया कोई बदलाव

आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर ने टॉस के बाद कहा कि उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करने से खुश है और उन्हें उम्मीद है कि पिच पिछले मैच की तरह ही व्यवहार करेगी. उन्होंने बताया कि मार्क एडेयर हैम्फ्रीज फिट हैं और टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंदड़ा, मैथ्यू होलार्ड.

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

यह भी पढ़ें: आयरलैंड सीरीज में नहीं मिला मौका, क्या इंग्लैंड दौरे पर पूरा होगा वैभव सूर्यवंशी का सपना?

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola