IND vs PAK : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को दी मात, कप्तान हरमनप्रीत सिंह रहे जीत के हीरो

Published by : Kunal Kishore Updated At : 14 Sep 2024 3:58 PM

विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को एशियन हॉकी चैंपियंस में हरा कर सेमिफाइनल में जगह बना ली है.

विज्ञापन

IND vs PAK : एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से मात दी है. टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज के अपने पांचों मैच जीत कर पुवाइंट टेबल में सबसे उपर हैं. पहला गोल मैच के आठवें मिनट में पाकिस्तान की ओर से दागा गया. टीम इंडिया पिछड़ रही थी लेकिन पाकिस्तान के एक गोल करने के बाद टीम इंडिया ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया.

कप्तान हरमप्रीत सिंह ने दिलाई बढ़त

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करते हुए टीम को बराबरी दिलाई. कप्तान हरमनप्रीत सिंह की गोल की मदद से भारतीय टीम ने पहले क्वाटर खत्म होने तक 1-1 की बराबरी कर ली थी. दूसरे क्वाटर के शुरुआत होने के बाद एक बार फिर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया और टीम को बढ़त दिलाई.

जीत के साथ सेमीफाइनल में भारत की इंट्री

भारत ने अपने ग्रुप स्टेज के पांचो मैच जीतकर ग्रुप में टॉप किये हुए है. इससे पहले भारत ने कोरिया को 3-1, मलेशिया को 8-1, जापान को 5-1 और चीन को 3-0 से मात दी थी. भारत इस टूर्नामेंट में अब तक अपराजय रहा है और इसी कारण सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. भारत सेमीफाइनल मैच 16 सितंबर को खेलेगा. वहीं पाकिस्तान भी हारने के बाद सेमीफाइनल में इंट्री कर ली है.

Also Read: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को 8-1 से रौंदा

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola