IND vs ENG 3rd T20I: साल्ट का अर्धशतक, इंग्लैंड ने भारत को दिया 202 रन का टारगेट

Updated:
विज्ञापन
फिल साल्ट (फोटो-सोशल मीडिया)

फिल साल्ट (फोटो-सोशल मीडिया)

IND vs ENG तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए.

विज्ञापन

IND vs ENG 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार (7 जुलाई) को ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए. भारत को इस सीरीज में पहली जीत हासिल करने के लिए 202 रन बनाने होंगे.

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही. पहले विकेट के लिए फिल साल्ट और जोस बटलर के बीच 43 रनों की साझेदारी हुई. बटलर 36 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद हैरी ब्रूक 16 रन बनाकर आउट हो गए. एक छोर से साल्ट टिके रहे और लगातार स्कोरबोर्ड को बढाते रहे.

फिल साल्ट की अर्धशतकीय पारी

111 के स्कोर पर जैकब बेथेल 13 रन बनाकर आउट हो गए. टॉम बैंटन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. लगातार दो विकेट गंवाने के बाद साल्ट को सैम करन का साथ मिला. इस दौरान साल्ट ने अपना अर्धशतक पूरा किया. साल्ट 70 रन बनाकर आउट हो गए. सैम करन 41 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे और टीम के स्कोर को 201 तक पहुंचा दिया. भारत के लिए हर्षित राणा ने 2, प्रिंस यादव ने 2, अक्षर पटेल ने 1 विकेट चटकाए.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग.

टॉस जीतने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

टॉस के दौरान भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले मैच में रवि बिश्नोई के महंगे ओवर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्रिकेट में कुछ परिस्थितियां खिलाड़ियों के नियंत्रण से बाहर होती हैं. उन्होंने कहा, "यह सिर्फ बिश्नोई ही नहीं, बल्कि पूरी टीम के लिए सीखने का अवसर है. हर खिलाड़ी अपने करियर में ऐसे दौर से गुजरता है और उससे सीखकर आगे बढ़ता है." अय्यर ने पिच को बल्लेबाजी के लिए अनुकूल बताते हुए कहा कि मैदान का एक हिस्सा अपेक्षाकृत छोटा है, जिसे टीम अपने पक्ष में इस्तेमाल करने की कोशिश करेगी. उन्होंने यह भी पुष्टि की कि तीसरे टी20 मुकाबले के लिए टीम में एक बदलाव किया गया है और रवि बिश्नोई की जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन के बाद गौतम गंभीर की भी जिम्बाब्वे दौरे से छुट्टी, एक झटके में बदल गया पूरा कोचिंग स्टाफ संजू सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे से क्यों किया गया बाहर? BCCI ने तोड़ी चुप्पी



विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े समसामयिक विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola