ePaper

ICC World Cup 2023 के उद्घाटन मुकाबले में नितिन मेनन और कुमार धर्मसेना होंगे मैदानी अंपायर, देखें पूरी सूची

Updated at : 08 Sep 2023 3:08 PM (IST)
विज्ञापन
ICC World Cup 2023 के उद्घाटन मुकाबले में नितिन मेनन और कुमार धर्मसेना होंगे मैदानी अंपायर, देखें पूरी सूची

भारत के नितिन मेनन और श्रीलंका के कुमार धर्मसेना आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के उद्घाटन मुकाबले में मैदानी अंपायर होंगे. आईसीसी ने इसकी घोषणा कर दी है. पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पांच अक्टूबर को खेला जाएगा.

विज्ञापन

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की उलटी गिनती शुरू हो गयी है. अब एक महीने से भी कम समय बचा है. आईसीसी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले मुकाबले के लिए अंपायर के नामों की घोषणा कर दी है. भारत के नितिन मेनन और श्रीलंका के कुमार धर्मसेना पांच अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले वनडे विश्व कप के पहले मैच में मैदानी अंपायर की भूमिका निभाएंगे. एंडी पाइक्रॉफ्ट मैच रेफरी होंगे.

16 अंपायर के नामों की घोषणा

आईसीसी की एक विज्ञप्ति के मुताबिक मेनन और धर्मसेना के अलावा अहमदाबाद में होने वाले वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच में पॉल विल्सन टीवी अंपायर और शरफुद्दौला इब्ने शैद चौथे अंपायर की भूमिका निभाएंगे. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार विश्व कप में कुल 16 अंपायर अपनी सेवाएं देंगे. इनमें आईसीसी के एमिरेट्स एलीट पैनल के सभी 12 अंपायर और आईसीसी इमर्जिंग अंपायर पैनल के चार सदस्य शामिल हैं.

Also Read: World Cup 2023 India Team: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्यकुमार और ईशान किशन को मिला मौका

अलीम डार का नाम शामिल नहीं

लॉर्ड्स में विश्वकप 2019 के फाइनल के लिए नियुक्त किए गए चार अंपायरों में से तीन – धर्मसेना, मराइस इरास्मस और रॉड टकर इस सूची में शामिल हैं. केवल अलीम डार इस सूची में शामिल नहीं है. उन्होंने इस साल मार्च में एलीट पैनल से इस्तीफा दे दिया था. आईसीसी एलीट पैनल के चार मैच रेफरी जेफ क्रो, एंडी पाइक्रॉफ्ट, रिची रिचर्डसन और श्रीनाथ विश्व कप में अपनी सेवाएं देंगे.

अंपायर्स की सूची

लीग चरण के सभी मैचों के लिए अंपायर और मैच रेफरी की घोषणा कर दी गई है. सेमीफाइनल और फाइनल के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा बाद में की जाएगी. विश्व कप के लिए नियुक्त किए गए अंपायर इस प्रकार हैं

क्रिस ब्राउन

कुमार धर्मसेना

मराइस इरास्मस

क्रिस गैफनी

माइकल गॉ

एड्रियन होल्डस्टॉक

रिचर्ड इलिंगवर्थ

रिचर्ड केटलबोरो

नितिन मेनन

अहसान रजा

पॉल रिफेल

शरफुद्दौला इब्ने शैद

रॉड टकर

एलेक्स व्हार्फ

जोएल विल्सन

पॉल विल्सन.

Also Read: World Cup India Squad: रोहित शर्मा से बुमराह तक, सभी 15 खिलाड़ियों का पिछले एक साल में कैसा रहा है प्रदर्शन

2023 World Cup India Squad

  • रोहित शर्मा (कप्तान)

  • शुभमन गिल

  • विराट कोहली

  • श्रेयस अय्यर

  • ईशान किशन

  • केएल राहुल

  • हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान)

  • सूर्यकुमार यादव

  • रवींद्र जडेजा

  • अक्षर पटेल

  • शार्दुल ठाकुर

  • जसप्रीत बुमराह

  • मोहम्मद शमी

  • मोहम्मद सिराज

  • कुलदीप यादव.

टीम इंडिया के मैचों का शेड्यूल

  • 08 अक्टूबर : भारत vs ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई

  • 11 अक्टूबर : भारत vs अफगानिस्तान, नई दिल्ली

  • 14 अक्टूबर : भारत vs पाकिस्तान, अहमदाबाद

  • 19 अक्टूबर : भारत vs बांग्लादेश, पुणे

  • 22 अक्टूबर : भारत vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला

  • 29 अक्टूबर : भारत vs इंग्लैंड, लखनऊ

  • 02 नवंबर : भारत vs श्रीलंका, मुंबई

  • 05 नवंबर : भारत vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता

  • 12 नवंबर : भारत vs नीदरलैंड्स, बेंगलुरु

Also Read: World Cup 2023 के टिकट बुक नहीं कर पाने पर फूटा फैंस का गुस्सा, BookMyShow ने मांगी माफी

वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल

  • 5 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – अहमदाबाद

  • 6 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

  • 7 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – धर्मशाला

  • 7 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – दिल्ली

  • 8 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – चेन्नई

  • 9 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

  • 10 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – धर्मशाला

  • 10 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – हैदराबाद

  • 11 अक्टूबर – भारत बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

  • 12 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका – लखनऊ

  • 13 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – चेन्नई

  • 14 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान – अहमदाबाद

  • 15 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

  • 16 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – लखनऊ

  • 17 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड – धर्मशाला

  • 18 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

  • 19 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश – पुणे

  • 20 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

  • 21 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – मुंबई

  • 21 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम श्रीलंका – लखनऊ

  • 22 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

  • 23 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

  • 24 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – मुंबई

  • 25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड – दिल्ली

  • 26 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

  • 27 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका – चेन्नई

  • 28 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

  • 28 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

  • 29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ

  • 30 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका – पुणे

  • 31 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

  • 1 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – पुणे

  • 2 नवंबर – भारत बनाम श्रीलंका – मुंबई

  • 3 नवंबर – नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान – लखनऊ

  • 4 नवंबर – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया – अहमदाबाद

  • 4 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

  • 5 नवंबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – कोलकाता

  • 6 नवंबर – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – दिल्ली

  • 7 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान – मुंबई

  • 8 नवंबर – इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड – पुणे

  • 9 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

  • 10 नवंबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान – अहमदाबाद

  • 11 नवंबर – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलकाता

  • 11 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – पुणे

  • 12 नवंबर – भारत बनाम नीदरलैंड – बेंगलुरु

  • 15 नवंबर – सेमी फाइनल 1 – मुंबई

  • 16 नवंबर – सेमी फाइनल 2 – कोलकाता

  • 19 नवंबर – फाइनल – अहमदाबाद

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola