पाकिस्तान हॉकी टीम के पूर्व कप्तान का खुलासा, 1983 में पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों ने की थी प्रतिबंधित सामानों की तस्करी
पाकिस्तान के हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हनीफ खान ने अपने पूर्व हॉकी टीम के साथी खिलाड़ियों पर बड़ा आरोप लगाया है
पाकिस्तान के हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हनीफ खान ने अपने पूर्व हॉकी टीम के साथी खिलाड़ियों पर एक बड़ा आरोप लगाया है उन्होंने कहा है कि 1983 के एक बड़े टूर्नामेंट से लौटते समय पाकिस्तान टीम के कुछ खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने मिलकर कुछ कीमती सामान की तस्करी की थी जो कि उस वक्त देश में बैन था.
हनीफ ने कहा कि हम 1983 में हांगकांग से कोई एक बड़े टूर्नामेंट में शिरकत करके लौट रहे. उस वक्त हम जहाज से लौट रहे थे. तभी जहाज के कीमती सामान को चुरा कर उन्होंने बेच दिया और कुछ सामान जो देश में प्रतिबंध था उन्हें तस्करी करके देश में लाया गया. उस वक्त जिन समानों को लाया गया था उस वक्त उनकी कीमत रुपये डेढ़ करोड़ रूपये आंकी गयी थी. जिन चीजों की तस्करी की गयी थी उसमें स्पेयर पार्ट्स, वीसीआर, ग्लास फ्रेम जैसी चीजें शामिल हैं. उनके अलावा और भी कई चीजें हैं जिनकी तस्करी की गयी थी.
Also Read: 10वीं जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप अक्टूबर-नवंबर में सिमडेगा में
इन गैर कानूनी धंधों में सीमा पर तैनात कुछ अधिकारी भी शामिल थे. हाल ही में बने पकिस्तान हॉकी टीम के मैनेजर और कोच हनीफ ने इस मसले पर कहा कि कुछ दिनों बाद इस मामले को रफा दफा कर दिया गया. बता दें की पाकिस्तान टीम के कई क्रिकेट खिलाड़ी फिक्सिंग के आरोप में फंस कर बदनामी का दाग झेलता रहा है. मैच फिक्सिंग की वजह से पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों का करियर यूं ही बर्बाद हो गया. हाल ही में पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी उमर अकमल पर पीसीबी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 3 साल का बैन लगा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










