ePaper

10वीं जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप अक्टूबर-नवंबर में सिमडेगा में

Updated at : 28 May 2020 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
10वीं जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप अक्टूबर-नवंबर में सिमडेगा में

सिमडेगा : हॉकी इंडिया ने गुरुवार को एक्जीक्यूटिव बोर्ड की बैठक में सिमडेगा में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित 10वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशीप 2020 के आयोजन कराने के प्रस्ताव को पारित किया है. ओलंपिक गेम्स में प्रथम स्वर्ण पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मरांग गोमके जयपाल सिंह की जयंती पर 3 जनवरी 2021 को फाइनल होगा.

विज्ञापन

सिमडेगा : हॉकी इंडिया ने गुरुवार को एक्जीक्यूटिव बोर्ड की बैठक में सिमडेगा में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित 10वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशीप 2020 के आयोजन कराने के प्रस्ताव को पारित किया है. ओलंपिक गेम्स में प्रथम स्वर्ण पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मरांग गोमके जयपाल सिंह की जयंती पर 3 जनवरी 2021 को फाइनल होगा. पेश है प्रभात खबर के सिमडेगा ब्यूरो रविकांत साहू की रिपोर्ट…

Also Read: अर्जुन मुंडा ने दी जानकारी, इस सप्ताह जारी होगा तीरंदाजी खेल का नया कैलेंडर

28 मई दिल्ली में 72वीं हॉकी इंडिया एक्जीक्यूटिव बोर्ड की बैठक ऑनलाइन हुई. जिसमे हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन स्थल एवं आयोजन तिथि को पारित किया. बैठक में 10वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशीप 2020 को सिमडेगा में कराने के प्रस्ताव को पारित किया गया.

हॉकी इंडिया ने इसके आयोजन की तिथि अक्टूबर-नवंबर 2020 प्रस्तावित किया था, परन्तु हॉकी सिमडेगा ने हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह से निवेदन किया था कि सिमडेगा, गुमला एवं खूंटी तथा पड़ोसी राज्य ओड़िसा के सुंदरगढ़ जिला के सैकड़ों राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महिला पुरुष हॉकी खिलाड़ी जो बाहर रहते हैं वे दिसंबर के अंतिम सप्ताह में अपने घर वापस आते है यदि यह प्रतियोगिता उस समय करायी जाए तो जिला के प्रवासी खिलाड़ियो को भी अपने घर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता को देखने का अवसर मिलेगा.

साथ ही आग्रह किया गया कि खूंटी जिला में जन्में ओलंपिक गेम्स में पहली बार स्वर्णपदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मरांग गोमके जयपाल सिंह की जयंती तीन जनवरी को है. उनकी जयंती पर इसका फाइनल मैच कराया जाए. इस निवेदन को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने हॉकी इंडिया की बैठक में रखी. जिसपर सहमति बन गयी.

Posted By : Amlesh Nandan Sinha.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola