नॉकआउट की खुशी फीकी! केप वर्डे के कप्तान रयान मेंडेस पर दुष्कर्म का आरोप

रयान मेंडेस (फोटो-सोशल मीडिया)
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार नॉकआउट में पहुंचकर इतिहास रचने वाले केप वर्डे की खुशी पर ग्रहण लग गया है. टीम के कप्तान रयान मेंडेस पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसकी जांच जारी है.
Cape Verde captain Ryan Mendes: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर पहली बार नॉकआउट में पहुंचने वाली केप वर्डे फुटबॉल टीम विवादों में घिर गई है. टीम के कप्तान रयान मेंडेस पर एक ब्राजीलियाई महिला ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं. हालांकि मामले की जांच अभी जारी है और किसी भी आरोप की पुष्टि या अदालत में सिद्ध नहीं हुई है.
ब्राजील के मीडिया आउटलेट ग्लोबो की रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला इस साल मार्च में न्यूजीलैंड में आयोजित फीफा सीरीज टूर्नामेंट के दौरान केप वर्डे टीम के साथ ट्रांसलेटर के रूप में काम कर रही थी. महिला का आरोप है कि ऑकलैंड में ठहरने के दौरान रयान मेंडेस उनके होटल के कमरे में घुसे और उनके साथ शारीरिक तथा यौन उत्पीड़न किया.
पुलिस जांच के दौरान सौंपी तस्वीरें
रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने घटना की जानकारी स्थानीय अधिकारियों को दी, जिसके बाद उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जांच के दौरान शरीर पर चोटों के निशान पाए गए. महिला ने कथित तौर पर अपनी चोटों की तस्वीरें भी पुलिस को सौंपी हैं. बताया गया है कि महिला ने इस मामले की जानकारी केप वर्डे फुटबॉल टीम के कुछ अधिकारियों को भी दी थी, लेकिन इस पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई.
FIFA ने क्या कहा?
USA Today की रिपोर्ट के अनुसार, फीफा ने कहा है कि वह किसी भी तरह के अनुचित व्यवहार के आरोपों को गंभीरता से लेता है. फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था ने यह भी पुष्टि की है कि वह न्यूजीलैंड के अधिकारियों के संपर्क में है, लेकिन चल रही जांच का हवाला देते हुए अधिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.
ऐतिहासिक प्रदर्शन के बीच विवाद
केप वर्डे ने इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर दुनिया को चौंका दिया है. स्पेन और उरुग्वे जैसी दिग्गज टीमों वाले ग्रुप से निकलकर टीम ने पहली बार नॉकआउट चरण में जगह बनाई. अनुभवी गोलकीपर वोजिन्हा की अगुआई में टीम ग्रुप चरण में एक भी मैच नहीं हारी. अब राउंड ऑफ 32 में केप वर्डे का सामना मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना से होना है. लेकिन उससे पहले कप्तान रयान मेंडेस पर लगे आरोपों ने टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि पर सवालों और विवादों का साया डाल दिया है.
यह भी पढ़ें: मैदान के बाहर भी हीरो बने नेमार, भूकंप पीड़ितों के लिए दान किए 2.5 लाख डॉलर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










