FIFA World Cup : सऊदी अरब बनाएगा आसमान में लटकता शानदार स्टेडियम

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 28 Oct 2025 1:46 PM

विज्ञापन

FIFA World Cup stadium in sky

FIFA World Cup : सऊदी अरब ने 2034 फीफा वर्ल्ड कप से पहले रेगिस्तान के ऊपर 350 मीटर ऊंचाई पर लटकते “स्काई स्टेडियम” के अनोखे प्लान का एलान किया है.

विज्ञापन

FIFA World Cup : सऊदी अरब ने खेल को नई पहचान देने के लिए एक अनोखा प्रस्ताव रखा है. देश अपने नियोम मेगासिटी प्रोजेक्ट “द लाइन” के तहत 46,000 लोगों की क्षमता वाला एक “आसमान में लटकता स्टेडियम” बनाना चाहता है, जो जमीन से 350 मीटर ऊंचाई पर हवा में बना होगा. सऊदी अरब को हाल ही में 2034 फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली है. वह एक ऐसा स्टेडियम बनाना चाहता है जिसमें तकनीक, पर्यावरण संरक्षण और आकर्षक डिजाइन का मेल हो. यह स्टेडियम साइंस फिक्शन जैसी कल्पना को हकीकत में बदल देगा. यहां पहुंचने के लिए हाई-स्पीड लिफ्ट और ऑटोमैटिक पॉड्स (स्वचालित कैप्सूल) का इस्तेमाल किया जाएगा और यह पूरी तरह से रिन्यूएबल एनर्जी से चलेगा.

इस स्टेडियम का डिजाइन ‘द लाइन’ की शीशे जैसी ऊंची इमारतों के बीच बनाया जाएगा, जहां से खिलाड़ी और दर्शक रेगिस्तान का शानदार नजारा देख सकेंगे. समर्थक इसे सऊदी अरब की बढ़ती वैश्विक महत्वाकांक्षा और खेलों में निवेश के प्रतीक के रूप में देख रहे हैं. यह प्रोजेक्ट तकनीक, आधुनिकता और भव्यता का अनोखा संगम बताया जा रहा है.

आलोचकों के निशाने पर “आसमान में लटकता स्टेडियम”

हालांकि आलोचकों ने इस प्रोजेक्ट की व्यवहारिकता पर सवाल उठाए हैं. कामगारों की सुरक्षा, हवा में बने ऐसे स्टेडियम में हजारों दर्शकों की मेजबानी को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं. कुछ लोगों ने तंज कसा कि अगर अब फीफा की स्थिरता के मानक ‘हवा में लटकते कांच के महल’ को भी मानते हैं, तो खेल एक नए और अजीब दौर में पहुंच गया है. फिर भी यह प्रोजेक्ट सऊदी अरब की बड़े बदलाव की महत्वाकांक्षा को दिखाता है. कई लोगों के लिए 2034 फीफा वर्ल्ड कप सिर्फ मैदान पर खेल के लिए नहीं, बल्कि उस अनोखे स्टेडियम के लिए याद किया जाएगा.

‘नियोम’ प्रोजेक्ट के तहत “स्काई स्टेडियम” का कॉन्सेप्ट

सऊदी अरब ने 2034 फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी के साथ एक अनोखा आर्किटेक प्लान पेश किया है. देश के उत्तर-पश्चिम में बन रहे 500 अरब डॉलर के भविष्यवादी शहर ‘नियोम’ प्रोजेक्ट के तहत, सऊदी अरब ने एक “स्काई स्टेडियम” का कॉन्सेप्ट दिखाया है, जो रेगिस्तान से 350 मीटर ऊंचाई पर हवा में लटका होगा.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola