कार ट्रक से टकराई, अंतरराष्ट्रीय पिस्टल शूटर संभाजी पाटिल की मौत, सामने आया वीडियो

Updated:
विज्ञापन

संभाजी पाटिल की मौत (Photo: PTI)

संभाजी पाटिल ने अजरबैजान में 2016 जूनियर वर्ल्ड कप में 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता था. हादसे का वीडियो देखें.

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय पिस्टल शूटर और 2016 जूनियर वर्ल्ड कप के स्वर्ण पदक विजेता संभाजी पाटिल की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई. महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई–अहमदाबाद हाईवे पर उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई. हादसे में 27 साल के खिलाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई. इस दुर्घटना का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि हादसा बहुत ही भयावह है.

विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह दस बजे हुआ जब पाटिल अपने दोस्त के साथ कार से जा रहे थे. कार चला रहा उनका दोस्त भी निशानेबाज है और दोनों निशानेबाजी के अभ्यास के लिये जा रहे थे. पाटिल चालक के बगल में बैठे थे और यश चौधरी कार चला रहा था. तेज रफ्तार से जा रही कार बायीं ओर से ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में उससे टकरा गई जिसमें पाटिल को गंभीर चोट आई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. चौधरी को भी चोट आई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola