फीफा वर्ल्ड कप 2026: राउंड ऑफ-16 का रोमांच शुरू, खिताबी दौड़ में बचीं शीर्ष 16 टीमें

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप 2026 ट्रॉफी

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है. राउंड ऑफ-32 की कड़ी चुनौतियों और उलटफेरों के बाद, अब टूर्नामेंट में केवल शीर्ष 16 टीमें ही बची हैं, जिनके बीच खिताबी जंग और तेज हो गई है.

विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: अंतिम 16 टीमों की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो चुकी है. इस दौर के सबसे आखिरी मुकाबले में कोलंबिया ने घाना को एक बेहद संघर्षपूर्ण मैच में 1-0 से मात दी. इस जीत के साथ ही कोलंबिया ने प्री-क्वार्टर फाइनल (अंतिम-16) में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब अगले चरण में कोलंबिया का मुकाबला स्विट्जरलैंड की मजबूत टीम से होगा, जो फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक बेहद दिलचस्प भिड़ंत साबित होने वाली है.

अर्जेंटीना को केप वर्डे ने दी कड़ी चुनौती

राउंड ऑफ-32 का सबसे चर्चित मुकाबला अर्जेंटीना और केप वर्डे के बीच रहा. अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी ने गोल किया, लेकिन केप वर्डे ने शानदार संघर्ष करते हुए मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया. अंत में अर्जेंटीना 3-2 से जीतकर अगले दौर में पहुंच गया.

किन टीमों ने बनाई अंतिम-16 में जगह

राउंड ऑफ-16 में पहुंचने वाली टीमों में कनाडा, ब्राजील, पैराग्वे, मोरक्को, नॉर्वे, फ्रांस, मेक्सिको, इंग्लैंड, बेल्जियम, अमेरिका, स्पेन, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड, मिस्र, अर्जेंटीना और कोलंबिया शामिल हैं. सभी टीमों ने अपने-अपने राउंड ऑफ-32 मुकाबले जीतकर नॉकआउट चरण में प्रवेश किया.

राउंड ऑफ-16 के प्रमुख मुकाबले

मैच (Fixture)तिथि (Date)समय (IST)
कनाडा बनाम मोरक्को4 जुलाई10:30 PM
पैराग्वे बनाम फ्रांस5 जुलाई2:30 AM
ब्राजील बनाम नॉर्वे6 जुलाई1:30 AM
मैक्सिको बनाम इंग्लैंड6 जुलाई5:30 AM
पुर्तगाल बनाम स्पेन7 जुलाई12:30 AM
यूएसए बनाम बेल्जियम7 जुलाई5:30 AM
अर्जेंटीना बनाम मिस्र7 जुलाई9:30 PM
स्विट्जरलैंड बनाम कोलंबिया8 जुलाई1:30 AM

खिताब की दौड़ हुई और दिलचस्प

अब टूर्नामेंट पूरी तरह नॉकआउट चरण में पहुंच चुका है, जहां हर मैच करो या मरो का होगा. अर्जेंटीना, ब्राजील, फ्रांस, स्पेन, इंग्लैंड और पुर्तगाल जैसी दिग्गज टीमें खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं. जबकि मोरक्को, नॉर्वे, कनाडा और कोलंबिया जैसी टीमें उलटफेर करने की क्षमता रखती हैं.

अब हर हार से खत्म होगा खिताबी सफर

राउंड ऑफ-16 के विजेता क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगे और इसके बाद सेमीफाइनल तथा फाइनल के लिए संघर्ष करेंगे. अब हर मुकाबले में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जिससे प्रतियोगिता का रोमांच और बढ़ने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़े- फीफा वर्ल्ड कप 2026: इंग्लैंड के खिलाड़ियों को ‘वियाग्रा’ लेने की अनुमति क्यों मिली? जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola